Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ग्राम अंतर्वेद गनयारी में चल समारोह के साथ निकले गये जवारे।

जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ग्राम अंतर्वेद गनयारी में चल समारोह के साथ निकले गये जवारे।


जिला कटनी -  तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंतर्वेद गनयारी के वार्ड  क्रमांक 16 में विराजमान खेर माता के मंदिर में वैशाख  के महिने में नौवें दिन  पूजन-पाठ करते हुए जवारे विसर्जन किया गया। जवारे  विसर्जन चल समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु की संख्या रही है। गांव की सडक़ों पर भक्ति उल्लास छाया रहा। नंगे पैर महिलाएं, सिर पर कलश धारण कर माता की भक्ति में लीन दिखी। 
ग्राम में  स्थित खेरमाई के मंदिर में  वैसाख नवरात्र के अवसर पर विभिन धार्मिक अनुष्ठान किए गए। समापन पर कन्याभोज व भंडारा का आयोजन किया गया ।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार मंदिर के पंडा नोखे पटेल एवं गोविंद पटेल ने बताया कि खेर माता के मंदिर में हर तीन वर्ष में ज्वारे बोये जाते हैं इस वर्ष भी धूमधाम उत्साह उमंग के साथ सत्ताईस कलश निकालें गये। खेर माता मंदिर से कलेही माता मंदिर तालाब तक चल समारोह निकाला गया। पूजन आरती के बाद तलाब के जल में विसर्जन किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]