Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • TV पर फिर दिखाए जाएंगे Ramayan, Mahabharat, सरकार कर रही विचार , पीएम मोदी से भी मांग की गई है कि Ramayan और Mahabharat का प्रसारण हुआ तो लोगों को समय आसानी से कट जाएगा।

TV पर फिर दिखाए जाएंगे Ramayan, Mahabharat, सरकार कर रही विचार , पीएम मोदी से भी मांग की गई है कि Ramayan और Mahabharat का प्रसारण हुआ तो लोगों को समय आसानी से कट जाएगा।

कोरोना वायरस से जंग के तहत पूरा देश लॉकडाउन है। लोगों घरों में कैद हैं तो मनोरंजन के लिए टीवी और इंटरनेट ही साधन हैं। अच्छी खबर है कि सरकार Ramayan और Mahabharat का एक बार फिर टीवी पर प्रसारण करने पर विचार रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रसार भारती इन दोनों लोकप्रिय धारावाहिकों के राइट्स को लेकर बात कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि Ramayan और Mahabharat का प्रसारण हुआ तो लोगों को समय आसानी से कट जाएगा। साथ ही नई पीढ़ी भी इनसे परिचित हो सकेगी। प्रसार भारती से सीईओ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। प्रसार भारती से सीईओ शशि शेखर ने लिखा है, हां हम रामायण और महाभारत के फिर से प्रसारण को लेकर बात कर रहे हैं। इसलिए हमें उन पक्षों से बात करना होगी, जिनके पास इनके राइट्स हैं। बने रहिए। जल्द अपडेट देंगे। पीएम मोदी से की जा रही यही मांग लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने रामायण और महाभारत दिखाने की मांग की है। इस बारे में कई लोगों ने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वटी भी किए हैं। लोग याद दिला रहे हैं कि किस तरह रविवार के दिन जब रामायण का प्रसारण होता था, जो सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज भी सड़कें वैसे ही सूनी हैं तो क्यों न रामायण का प्रसारण किया जाए। एक यूजर ने किया है ऐसा ट्वीट एक यूजर ने ऐसे ही एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना तथा प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा है कि टीवी पर रामानंद सागर की Ramayana और बीआर चोपड़ा की Mahabharata रोज दिखाए जाएं। दो एपिसोड रोज दिखाए जाएं। आइसोलेशन के दौरान ये दोनों सीरियल देखने के लिए लोग टीवी से चुम्बक की तरह चिपक जाएंगे। इस समय जबकि देश में ज्यादातर लोग अपने घरों पर हैं तब मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रमों की जरूरत महसूस की जा रही है। एक समय समाज में बेहद लोकप्रिय रहे इन दोनों धार्मिक धारावाहिकों के पुनः प्रसारण को उपयोगी माना जा रहा है। इसीलिए उन्हें टेलीकास्ट करने की कवायद शुरू हुई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]