Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • Ranu Mondal की वायरल तस्वीर के बारे में खुलासा, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया Video और कहा - Fake थे फोटो

Ranu Mondal की वायरल तस्वीर के बारे में खुलासा, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया Video और कहा - Fake थे फोटो

Ranu Mondal के मेकअप फोटोज सप्ताह भर पहले वायरल हुए थे और सोशल मीडिया में इसके कई मीम्स बने थे। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाया तो ऐसे लोगों की कमी नहीं थी जिन्होंने Ranu Mondal को सपोर्ट किया और कहा कि यह तो मेकअप आर्टिस्ट की गलती है। रानू के इस लुक के लिए जिम्मेदार मेकअप आर्टिस्ट संध्या के मुताबिक जो फोटो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, वह 'फर्जी' हैं। रानू के इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो पोस्ट करते हुए संध्या ने कहा कि वायरल फोटो में कुछ हद तक एडिटिंग की गई है। यह कहते हुए कि मेकअप टीम भी कुछ पोस्ट्स पर हंसी थी, उन्होंने रानू का मेकअप वाला ओरिजनल फोटो शेयर किया है जिसमें रानू का ग्लैमरस लुक लग रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जोक्स बनाते समय किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। संध्या ने पोस्ट में कहा, 'जैसे कि आप देख सकते हैं हमारा द्वारा किए गए काम और 'फर्जी' तस्वीर के बीच अंतर जिसे कुछ हद तक एडिट किया गया है। सभी जोक्स और ट्रोल्स ठीक है और वे हमें भी हंसाते हैं लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना अच्छी बात नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा , 'हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी सच को समझेंगे और फर्जी और असली के बीच अंतर महसूस करेंगे।' बता दें कि हद से ज्यादा मेकअप वाली तस्वीरों को देखकर लोगों ने उन्हें 'द कंज्यूरिंग' सीरीज की 'द नन' बना दिया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]