Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला अस्‍पताल नीमच की रोगी कल्‍याण समिति की बैठक में बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी स्‍वास्‍थ्‍य श्री पराग जैन, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, डॉ.बी.एल.मालवीय, डॉ.मनीष यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं समिति के सदस्‍य उपस्थित थे।

     बैठक में कलेक्‍टर ने जिला चिकित्‍सालय नीमच के केंटीन संचालन के लिए नवीन निविदा 12 जनवरी तक जारी करनेतथा रो.क.समिति की प्रथम तल की चार दुकानों की  12 जनवरी तक नवीन निविदा जारी करने के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए। अस्‍पताल परिसर में वाहन पार्किंग स्‍थल के लिए अन्‍य वैकल्पिक स्‍थान को चिंहित कर पार्किंग स्‍थल, वाहन स्‍टेण्‍ड बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए।

      बैठक में बताया गया, कि मेटरनिटी वार्ड एवं एन.आर.सी.वार्ड मरम्‍मत तथा बाउण्‍ड्रीवाल की ऊंचाई बढानेके लिए लो.नि.विभाग को 7.30 लाख की राशि जारी की गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डीएफएम मद से जिला अस्‍पताल में उपकरणों के लिए स्‍वीकृत 86 लाख की राशि से उपकरण क्रय करने हेतु उपकरणों की सूची सम्‍बंधित चिकित्‍सकों से अनुमोदित करवाकर विधिवत प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए। बैठक में अनुपयोगी सामग्री की नीलामी की निविदा जारी करने, दो नग कम्‍प्‍यूटर क्रय करने, रोगी कल्‍याण समिति से आयुष्‍मान शाखा में मानव संसाधन की व्‍यवस्‍था करने एवं ओपीडी संचालन के लिए रो.क.स.से भुगतान करने के निर्देश भी दिए गये।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]