Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • महाकाल के किए दर्शन अभिनेता राजकुमार राव ने सपत्‍नीक MP के इंदौर में होनी है  शूटिंग

महाकाल के किए दर्शन अभिनेता राजकुमार राव ने सपत्‍नीक MP के इंदौर में होनी है  शूटिंग

 बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव गुरुवार को बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही गृह शांति पूजा करवाई। उल्‍लेखनीय है कि उनकी फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 की शूटिंग इंदौर मे भी होनी है।मंदिर समिति के अनुसार राजकुमार राव सुबह अपनी पत्‍नी पत्रलेखा के साथ भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। उन्‍होंने करीब तीन घंटे मंदिर में बिताए। भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक के साथ विशेष पूजन भी करवाई।

राजकुमार के अनुसार फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 की शूटिंग इंदौर शहर और उसके आसपास के इलाकों में की जाना है। वे इसी सिलसिले में आए हैं। उनकी कई दिनों से तमन्‍ना थी कि वे भगवान महाकाल के दर्शन करें।

उल्‍लेखनीय है कि स्‍त्री 2 एक हारर और कामेडी फ‍िल्‍म है। यह फ‍िल्‍म 2018 में रिलीज हुई फि‍ल्‍म स्‍त्री का दूसरा भाग है। इस फि‍ल्‍म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं। मध्‍य प्रदेश के अशोकनगर के चंदेरी जिले में भी इस फ‍िल्‍म के दृश्‍य फ‍िल्‍माए जा रहे हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]