Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी@ग्राम बिचपुरा में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर नाटक के माध्यम से परिवार की महत्ता पर डाला गया प्रकाश।

जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी@ग्राम बिचपुरा में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर नाटक के माध्यम से परिवार की महत्ता पर डाला गया प्रकाश।


जिला कटनी- आनंद संस्थान, आनंद विभाग, जिला कटनी द्वारा सोमवार को ग्राम बिचपुरा, जनपद पंचायत बड़वारा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूजा जायसवाल एवं ग्राम सरपंच की उपस्थिति में जन अभियान परिषद, बड़वारा के सहयोग से ग्राम वासियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का आयोजन किया गया।

            कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित सभी ग्राम वासियों को व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज तक की भूमिका अवगत कराई गई। तत्पश्चात आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर अनिल कांबले, मनीषा कांबले एवं रश्मि खरे द्वारा ग्राम वासियों के बीच ‘‘परिवार में झगड़े क्यों होते हैं’’ नामक नाटक प्रस्तुत किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को अनिल कांबले, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर एवं आनंदम सहयोगी बालमुकुंद मिश्रा द्वारा परिवार की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम के पांच आदर्श परिवारों का चयन कर उन्हें फूल माला एवं श्रीफल द्वारा जनपद अध्यक्ष, ग्राम सरपंच एवं आनंद विभाग से उपस्थित सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]