Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में रेत माफियाओं का बोलबाला

जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में रेत माफियाओं का बोलबाला

जिला कटनी - इस समय तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रेत माफियाओं का बोलबाला चल रहा है संबंधित जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। खास बात है कि इन दिनों रेत माफियाओं का तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र गढ़ बना हैं। दिन प्रतिदिन नदियों की अवैध रूप से रेत माफियाओं द्वारा रेत निकालकर खोखला किया जा रहा है और शासन के अधिकारी आंखों मे पट्टी बांधे हुए है। प्रतिबंध के वावजूद भी नदियों से रेत का उत्खनन परिवहन बेहिचक फल फूल रहा है। आपको बता दें कि रेत माफियाओं द्वारा जगह नदियों के घाटों में एक एक सुपरवाइजर बना कर बैठा दिया गया और ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत निकलवाकर एक रालटी के नाम पर पर्ची काटी जाती है जिसमें श्री गणेशाय नमः लिखा हुआ है। सूत्रों की मानें तो आये दिन रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली मेन रोड तहसील के सामने से गुजरते हुए निकलते रहते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को कोई मतलब नहीं होता है रालटी में श्री गणेशाय लिखा हुआ देखकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी शांति से अवैध रेत उत्खनन में माफियाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।क्षेत्र की दतला,महानदी,बेलकुंड,लभेर,मौरी नदियों से नियमों को दरकिनार कर रेत का उत्खनन परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन से ग्रामीणों के आने जाने वाले रास्ते गड्ढों में तब्दील हो गये है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]