Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कोहरे के कारण दिन में बरकरार रहेगी ठिठुरन, इन 15 जिलों में बारिश का अनुमान

कोहरे के कारण दिन में बरकरार रहेगी ठिठुरन, इन 15 जिलों में बारिश का अनुमान

 प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक रह सकता है।

  1. अधिकतर जिलों में बादल और कोहरा
  2. रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हो सकती वर्षा
  3. मौसम का मिजाज अभी दो दिन तक रहेगा बरकरार

 प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इसके चलते राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल और कोहरा बना हुआ है। बादल छाए रहने से पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन में ठिठुरन है। कोहरा और धुंध रहने के कारण सभी शहरों में दृश्यता भी कम बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। इसके अतिरिक्त अमीनी दीप से लेकर विदर्भ तक एक और द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर मध्य महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है।

बना रहेगा मौसम का मिजाज

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के कारण बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इस वजह से कोहरा एवं बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक रह सकता है। उधर, आठ जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]