Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पंचमुखी बालाजी मंदिर, नगर पालिका कॉलोनी, महाराणा बंगला के पास, नीमच में 22 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

पंचमुखी बालाजी मंदिर, नगर पालिका कॉलोनी, महाराणा बंगला के पास, नीमच में 22 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

नीमच: सनातन धर्म के प्रमुख आधार और हम सबके हृदय स्थल में विराजित प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है । यह ऐतिहासिक पल न केवल विश्व पटल पर अपनी पवित्र छाप छोड़ेगा बल्कि हर सनातनियों के लिए यह अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण होगा । मंदिर समिति के रमेश चंद्र शर्मा, अनिल जैन, यश सैनी, अनिल शर्मा ने बताया की यह तिथि हम सबके लिए दिवाली मनाने की तरह ही महत्वपूर्ण होगी । पंच मुखी बालाजी मंदिर समिति आप सबको प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर प्रसादी के साथ महाआरती के लिए आमंत्रित करती है । 22 जनवरी शाम 7:30 बजे आप सपरिवार पूजा थाली और 21 दिए लेकर जरूर पधार कर प्रभु श्री राम के परम् भक्त बालाजी महाराज की महाआरती में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करते हुए धर्म लाभ लें ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]