Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • डाईट भवन नीमच में लोकतंत्र कक्ष का उदघाटन

डाईट भवन नीमच में लोकतंत्र कक्ष का उदघाटन

नीमच 15 अप्रैल 2024, लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्‍तर्गत आमजन में लोकतंत्र की जागरूकता के लिए जिला स्‍तर पर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री दिनेश जैन ने डाईट परिसर में लोकतंत्र कक्ष का उदघाटन किया। इस अवसर पर लोकतंत्र के आधार पर सरकार के गठन का विस्‍तृत एवं सजीव मॉडल प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा, श्री अक्षयसिंह बावेल सहित मतदाता जागरूकता दल के सदस्‍य उपस्थित थे।

       इस मॉडल में संसद का सम्‍पूर्ण इतिहास, चुनाव कार्य से संबंधी समस्‍त प्रक्रियाएं जैसे नामावली में नाम जोडने, हटाना, आदर्श मतदान केन्‍द्र, रिटर्निग आफीसर कक्ष में नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया, सूचना प्रोद्योगिकी कक्ष, गरूड एप के माध्‍यम से समाधान, मतदान के दौरान सामग्री वितरण एवं मतगणना कक्ष, परिणामों की उदघोषणा इत्‍यादि प्रक्रिया के बारे में अत्‍यन्‍त सरल तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही भारतीय संसद का चुनाव का इतिहास 1952 से 2024 तक का विस्‍तृत विवरण भी प्रदर्शित किया गया। उक्‍त लोकतंत्र कक्ष आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कार्यालयीन समय में खुला रहेगा, जिससे आमनागरिक लोकतंत्र एवं मतदान की प्रक्रिया के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्‍त कर सके।

     कार्यक्रम के पश्‍चात उपस्थितजन को कलेक्‍टर द्वारा मतदान की नैतिक मतदान की शपथ दिलाई तथा मतदान के लिए हस्‍ताक्षर अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने हस्‍ताक्षर कर, मतदाता जागरूकता के तहत स्‍थापित सैल्‍फी पाईंट पर सैल्‍फी भी ली।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]