Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • चिन्हित मामले में प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवाने की आरोपीया एवं उसके प्रेमी की जमानत खारीज।

चिन्हित मामले में प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवाने की आरोपीया एवं उसके प्रेमी की जमानत खारीज।

नीमच। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री प्रदीप कुमार व्यास, नीमच द्वारा एक महिला जिस पर अवैध संबंधो के चलते प्रेमी से मिलकर रास्ते से हटाने के उद्दैश्य से उसके पति की हत्या कराये जाने के आरोप हैं, अभियोजन के विरोध करने पर उसकी व उसके प्रेमी का जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसी वर्ष हाईवे रोड़ जमुनिया व ग्राम सेमली चौधरी की सीमा में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश होने की सूचना पुलिस नीमच सिटी को मिली थी। पुलिस नीमच सिटी द्वारा जांच में यह पाया था कि मृतक का नाम मनोज पिता शांतीलाल है तथा इसकी हत्या उसकी पत्नि संजुबाई द्वारा सलमान नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध होने के कारण रास्ते से हटाने के उद्दैश्य से की गई है। पुलिस नीमच सिटी द्वारा आरोपीयों के विरूद्व अपराध क्रमांक 283/2018, धारा-302, 201, 120बी भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व करकें विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा मामलें को जघन्य एवं सनसनीखेज चिन्हित किया गया। आरोपिया संजुबाई पति मनोज, उम्र-30 वर्ष तथा आरोपी सलमान पिता अखलाक, उम्र-30 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम रतनगढ़, जिला नीमच को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से जमानत आवेदन का विरोध करते हुए श्री जगदीश चौहान, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा तर्क रखें गये की दोनों आरोपीयों के विरूद्व पर्याप्त इलेक्ट्रानिक्स एवीडेंस संग्रहीत की गई हैं तथा यदि आरोपीयों को जमानत दि गई तो उनके द्वारा स्वतंत्र साक्षीयों को प्रभावित करने तथा फरार होने की संभावना है इसलिए आरोपीयों की जमानत निरस्त की जाए। अभियोजन के तर्को से सहमत होकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री प्रदीप कुमार व्यास, नीमच द्वारा दोनों आरोपियों के जमानत आवेदन को खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]