Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच जिले की ग्राम छाछखेडी की { सफलता की कहानी }   स्‍व-सहायता समूह से जुडकर आत्‍मनिर्भर बनी कालिन्‍दा कालिन्‍दा ने बनाई बैंक सखी के रूप में अपनी अलग पहचान  

नीमच जिले की ग्राम छाछखेडी की { सफलता की कहानी }   स्‍व-सहायता समूह से जुडकर आत्‍मनिर्भर बनी कालिन्‍दा कालिन्‍दा ने बनाई बैंक सखी के रूप में अपनी अलग पहचान  

 

कालिन्‍दा ने बनाई बैंक सखी के रूप में अपनी अलग पहचान  

नीमच 27 अगस्‍त 2024, नीमच जिले की ग्राम छाछखेडी में जय दुर्गा आजीविका स्‍व-सहायता समूह से जुडकर श्रीमती कालीन्‍दा भुवानी शंकर मालवीय ने आर्थि‍क रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है, वह कियोस्‍क सेन्‍टर का सफलतापूर्वक संचालन कर प्रतिदिन आठ सौ रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालिन्‍दा न केवल कियोस्‍क सेंटर का संचालन कर रही है, बल्कि बैंक सखी बनकर प्रतिवर्ष 2.88 लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है। इस समूह से उसके परिवार की अन्‍य महिलाएं भी जुडी हुई है और वे प्रतिवर्ष 1.40 लाख रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। समूह से जुडने से पहले कालिन्‍दा गृहणी के रूप में कार्य करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति‍ भी ठीक नहीं थी।

    स्‍व-सहायता समूह से जुडकर श्रीमती कालिंदा मालवीय की पहचान अब बैंक सखी के रूप में हो गई है। अब वह बैंक सखी के रूप में गांव में लेन देन का कार्य कर रही है। इससे बैंकिंग कार्य में ग्रामीण अन्‍य महिलाओं को भी काफी सुविधा हुई है।

     इस तरह स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालिन्‍दा मालवीय ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। समूह से जुडने के बाद उन्‍होने गांव में अपना पक्‍का मकान बना लिया है। स्‍कूटी वाहन खरीद लिया है। लैपटॉप भी खरीदा है। उसके बच्‍चे अच्‍छे स्‍कूल में पढाई कर रहे है। स्‍व-सहायता समूह की वजह से कालिन्‍दा मालवीय के जीवन एवं परिवार में काफी बदलाव आया है। वे आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]