Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में 52 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं वृद्ध कलाबाई के भरण पोषण की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में 52 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं वृद्ध कलाबाई के भरण पोषण की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए-श्री चंद्रा

नीमच 27 अगस्‍त 2024, मनासा के वार्ड नम्‍बर एक भाटखेडी नाका निवासी वृद्ध महिला कलाबाई पति रामलाल के साथ धोखाधडी कर, जबरन मकान विक्रय करने वालों के विरूद्ध तत्‍काल कार्यवाही करें। भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, कलाबाई के भरण पोषण की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था सुविश्चित की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में मनासा की कलाबाई पति रामलाल के आवेदन पर जनसुनवाई में एसडीएम मनासा को दिए गए। जनसुनवाई में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थ्ति थे। जनसुनवाई में ग्राम सरलाई निम्‍बाहेडा की कलाबाई पति राजू भील ने कृषि कार्य करते समय पति की मृत्‍यु हो जाने पर आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करने का अनुरोध किया। इस पर  कलेक्‍टर ने एसडीएम नीमच को निर्देश दिए कि वे संबंधित पीडित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करें। जनसुनवाई में कनावटी की सुषमा गाडे ने लडाई झगडा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, इंदिरा नगर की श्रीमती मधु राठौर के जमीन का कब्‍जा दिलाने संबंधी आवेदन पर भी कलेक्‍टर ने तत्‍काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कुल 52 आवेदकों ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। जनकपुर के शौकीन मेघवाल , नीमच की सीमा गर्ग, काकरिया तलाई की रूपाबाई, चम्‍पी की तेजू बाई, चोथखेडा की कारीबाई, धर्मसिह, जावद के शंकरलाल, माहूपूरापूरण के शोभालाल धाकड, छायन के बसंतीलाल, बांगरेड का खेडा के नाथू बंजारा, बरूखेडा के लालाराम माली, ग्‍वालटोली के ताराचंद्र, इंदिरा नगर की ललीता बाई लखारा आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत किए। जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्‍टर व्‍दारा दिए गए है।    

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]