Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  •  नीमच जिले की मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम नलखेड़ा के किसान ने नन्‍दन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर किसान लगाया अमरूद का बगीचा

 नीमच जिले की मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम नलखेड़ा के किसान ने नन्‍दन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर किसान लगाया अमरूद का बगीचा

नीमच 14 सितम्‍बर 2024, नीमच जिले की मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम नलखेड़ा के किसान  श्री भोनीशंकर शर्मा ने नन्‍दन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। पहले वे पारम्‍परिक रूप से खेती करते थे । जिससे उन्‍हे  लागत के अनुपात में मुनाफा नही मिल पा रहा था। इसी बीच उन्‍हे नंदन फलोउद्यान योजना के बारे में जानकारी मिली।

  उन्‍होने म.न.रेगा के तहत नंदन फलोउद्यान योजना का लाभ लिया और अपने खेत पर अमरूद के 250 पौधे लगाये। नंदन फलोउद्यान के कार्य में उन्‍हे 508 रोजगार दिवस की  मजदूरी का भुगतान भी  मिला। नंदन फलोउद्यान के तहत लगाए गये 250 अमरूद के पौधे से अब अच्‍छा उत्‍पादन होने लगा है। इससे उनकी आर्थिक  स्थिति मजबूत हुई है।किसान श्री भोनीशंकर का कहना है कि अब  उनका पूरा परिवार अपने  ही खेत पर काम  कर अच्‍छे से जीवन यापन कर  पा रहा है । अब उन्‍हे  दूसरों के खेतों पर मजदूरी के लिए नही जाना पड़ रहा है । अमरूद  की खेती   के साथ  ही वे अन्‍य फसलों का उत्‍पादन भी कर रहे है। इससे उनकी   आर्थिक स्थिति  में काफी  सुधार हुआ है ।

इस तरह किसान श्री  भोनीशंकर  शर्मा ने नंदन फलोउद्यान योजना के तहत अमरूद की खेती कर कृषि का लाभ को  धन्‍धा बना लिया है। किसान श्री भोनीशंकर  शर्मा किसान हितैंषी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव  को धन्‍यवाद दे रहे है।

 

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]