Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले में बच्‍चों को निमोनिया से बचाने के लिये ‘’सांस अभियान’’ प्रारंभ

जिले में बच्‍चों को निमोनिया से बचाने के लिये ‘’सांस अभियान’’ प्रारंभ

नीमच 12 नवम्‍बर 2024,निमोनिया के प्रारंभिक लक्षणों की समय से पहचान , प्रारंभिक उपचार एव उचित स्वास्थ्य संस्था में रैफर करने संबंधी जनजागरूकता से बच्‍चों की निमोनिया से होने वाली मृत्यु में कमी लाई जा सकती है। इसी को ध्यान रखते हुए जिले में 12 नवम्बर से 29 फरवरी तक ‘’सांस अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ता, निमोनिया की जल्द पहचान करने के लिये विशेष अभियान चलाऐंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि सर्दियों में नवजात शिशुओं को निमोनिया होने की अत्याधिक संभावना रहती है। ग्रामीण क्षैत्र में जागरूकता की कमी के कारण समय पर बच्चें स्वास्थ्य संस्थाओ पर नही पहुचं पाते है।ऐसे बच्चें को अस्पताल में जल्दी पहुचाने के लिये चिन्‍हाकन अभियान चलाया जावेगा।  उक्त अभियान का विधि‍वत शुभारंभ जिला चिकित्सालय के नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई से किया गया जहॉं पर नवजात शिशुओं एवं धात्री महिलाओं को जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बी.एल.सिसोदिया द्वारा कंगारू मदर केयर , स्तनपान, टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषय पर जानकारी दी।

      डा.सिसोदिया ने महिलाओं को समझाईश दी, कि बच्‍चें को छः माह तक सिर्फ स्तनपान ही करवाना है तथा उसके बाद उपरी पूरक पोषण आहार देना है। उपस्थित महिलाओ को डी.पी.एम. एवं डी.सी.एम. ने भी जानकारी प्रदाय की। ‘’सांस अभियान’’ में प्रत्येक स्तर पर निमोनिया एवं दस्त रोग से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिये किये जाने वाले प्रयासो के सम्बन्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]