Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 62 लोगो की सुनी समस्‍याएं, झोलाछाप डाक्‍टर के विरूद्ध जांच कर तत्‍काल कार्यवाही , फर्जी मृतक नामांतरण निरस्‍त कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करें- कलेक्‍टर

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 62 लोगो की सुनी समस्‍याएं, झोलाछाप डाक्‍टर के विरूद्ध जांच कर तत्‍काल कार्यवाही , फर्जी मृतक नामांतरण निरस्‍त कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करें- कलेक्‍टर

नीमच 12 नवंबर 2024,चचोर के झोलाछाप डाक्‍टर द्वारा उपचार के बाद एवं मरीज को इंफेक्‍शन हो जाने और स्‍वास्‍थ्‍य और ज्‍यादा खराब हो जाने पर चिकित्‍सक के विरूद्ध जांच कर तत्‍काल कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए ग्राम सालियाखेडी की ललीता बाई के आवेदन पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए। ललीता बाई ने कलेक्‍टर को आवेदन प्रस्‍तुत कर ग्राम चचोर के डॉक्‍टर विश्‍वजीत द्वारा पुत्र महेश गायरी का उपचार के दौरान इंजेक्‍शन लगाने के बाद इंफेक्‍शन हो जाने और तबीयत और अधिक खराब हो जाने की शिकायत पर जांच के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को दिए गए। साथ ही रेडक्रॉस से ललीता बाई को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिए। जनसुनवाई में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोरएवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने 62 आवेदकों की समस्‍याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जनसुनवाई में माधवगंज मोहल्‍ला नीमच सिटी अब्‍दुल रहमान की फर्जी तरीके से मृतक नामांतरण करवाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने और फर्जी नामांतरण निरस्‍त करने संबंधी आवेदन पर तहसीलदार नीमच नगर को तत्‍काल कार्यवाही कर फर्जी मृतक नामांतरण निरस्‍त करने के साथ ही दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए। इंदिरा नगर नीमच निवासी कृष्‍णमाली द्वारा प्‍लाट दिलाने के नाम पर कालोनाईजर द्वारा 50 हजार रूपये अमानत राशि लेने के बाद भी प्‍लाट नहीं देने और धोकाधडी करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही कर आवेदक कृष्‍णामाली को अमानत राशि वापस दिलवाने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने तहसीलदार नीमच नगर को दिए है। इसी तरह‍ जनसुनवाई में दलावदा की जशोदा, जीरन के देवीलाल, दारू के रामचंद्र, चीताखेडा की संगीता, भादवामाता की रूकमणीबाई, लुहारिया जाट के मांगीलाल, पालसोडा के शिवनारायण, जावद के बद्रीलाल, पालसोडा के कारूसिह,अम्‍बालाल, कमलीबाई, मुकेश, परलाई के दशरथ, कांकरिया तलाई के दिनेश, मोरका के दशरथ, नयागांव के हीरानाथ, नीमच के ओमप्रकाश, धामनिया के अशोक, जागोली के हरिराम, खेडा बांगरेड़ के नाथू, कुचडौद के दुर्गाशंकर, भदाना के चंद्रकला आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]