Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • चल्दु की भावना तिवारी को विचार क्रान्ति प्रोत्साहन परिषद द्वारा मिला भारत मानव सेवा रत्न सम्मान 2024

चल्दु की भावना तिवारी को विचार क्रान्ति प्रोत्साहन परिषद द्वारा मिला भारत मानव सेवा रत्न सम्मान 2024

*विचारक्रांति प्रोत्साहन परिषद् द्वारा  ग्राम चल्दु, जिला नीमच के भावना तिवारी को मिला भारत मानव सेवा रत्न सम्मान 2024*

नीमच जिले की प्रो. समाजिक कार्यकर्ता व शोधार्थी भावना तिवारी को समाजसेवा में बेहतरीन कार्यों के लिए विचारक्रांति प्रोत्साहन परिषद् द्वारा भारत मानव सेवा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान परिषद् के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति, सिंगरौली मध्यप्रदेश के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश भर में 13 क्षेत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें  ग्राम चल्दु, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के भावना तिवारी का चयन समाजसेवा श्रेणी से हुआ है।

भारत मानव सेवा रत्न सम्मान 2024 के लिए भावना तिवारी के चयन पर राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भावना तिवारी एक सक्रिय समाजसेविका है, जो शिक्षा, समाज व साहित्य के क्षेत्र में अपने कार्यों द्वारा निरंतर एक नया आयाम स्थापित कर रही हैं।

गौरतलब है कि भावना तिवारी को उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए इसके पूर्व भी कई पुरुस्कारों व सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति ने कहा कि - " भावना तिवारी के द्वारा समाजहित में किए गए कार्य सराहनीय है, इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जो हमारे राष्ट्र के लिए अत्यंत सुखद होगा" 

(जैसा कि भावना तिवारी द्वारा स्वतंत्र बौद्धिक पत्र को बताया गया।)

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]