Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • रिपोर्ट : बृजेश कुमार शर्मा @ भव्य अनुष्ठान के बाद व नवग्रह के साथ , नगर भ्रमण कर विराजित हुए शनिदेव , हरीबोल प्रभात फैरियो से वातावरण हुआ गुंजायमान। 

रिपोर्ट : बृजेश कुमार शर्मा @ भव्य अनुष्ठान के बाद व नवग्रह के साथ , नगर भ्रमण कर विराजित हुए शनिदेव , हरीबोल प्रभात फैरियो से वातावरण हुआ गुंजायमान। 

हरिकीर्तन के साथ विशाल जनसैलाब, मुख्य मार्गो पर पुष्प वर्षा , शंख ,मृदंग , वाद्य यंत्रों से सराबोर वातावरण यह नजारा कोई प्रयागराज कुंभ का नही, नजारा था भरभड़िया गाँव में शनिदेव व नवग्रह स्थापना का। यहा लम्बी प्रतीक्षा के बाद भरभडियाँ गाँव में नवग्रहो के संग नगर भ्रमण व हरी कीर्तन के साथ मंदिर में विराजित हुए न्याय के देवता शनिदेव ,जो व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देने वाले कहलाते ।  ग्रामीणों व भक्तो को लंबे समय से शनि मंदिर की प्रतीक्षा थी। जो आज भव्य अनुष्ठान,विशाल यज्ञ, पूजा , लम्बी अर्चना ,महाअभिषेक व विशाल महाप्रसादी (भंडारे) के साथ पूर्ण हुई।

251गाँव की निमंत्रित प्रभात फेरिया रही धार्मिक आयोजन का केंद्र - 

ग्रामीण भक्तजनों द्वारा 251 गांव की प्रभात फेरियो वाले भक्तों को निमंत्रित किया गया। जो भरभड़िया नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हरिबोल व संकीर्तन के साथ संपूर्ण नगर भ्रमण कर शनिदेव मंदिर पहुंची। संकीर्तन मंडली के लिए ग्रामीणों द्वारा नगर के मुख्य मार्गो व परिसरो , चौराहों पर भव्य स्वागत स्वरुप ग्रामीणों द्वारा भक्त सेवा में पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात सम्पूर्ण ग्रामीणों  ने तन- मन- धन से विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया।जिसमें नगर व आसपास के ग्रामीण भक्तोजनो ने उत्साहित हो भाग लिया।

भरभड़िया नगर के वृद्ध से बच्चे तक उत्साही दिखे। ग्रामीणों का कहना हैं हम तो माध्यम मात्र है इस आयोजन को सफल करने में ईश्वर का आशीर्वाद सर्वोपरि है हम परमात्मा से यही प्रार्थना करते है की हमारे गांव में ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहे। इस आयोजन मे ग्रामीण एकता का परिचय मिला। सभी ग्रामीणों नें इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया  और अपनी जातियों,परिवार का नेतृत्व न कर वसुदेव कुटुंबकम के भाव के साथ हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]