Follow Us

उमरिया पान पुलिस का बड़ा खुलासा

अभिलाषा तिवारी कटनी@ उमरियापान पुलिस ने रविवार रात किया बड़ी कार्रवाई। 31 लाख की बीयर का ट्रक जप्त स्लीमनाबाद से उमरियापान की ओर तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक से उमरियापान पुलिस ने भारी मात्रा में बियर पकड़ी है।ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है।ट्रक चालक और सहयोगी चालक के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया हैं।जहाँ से न्यायालय ने दोंनो आरोपियों को जेल भेजा है।रविवार रात करीब दस बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हासिल जानकारी के मुताबिक रविवार शाम स्लीमनाबाद से उमरियापान की ओर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 0305 को वाहन चैकिंग के दौरान थाना के समीप रोका गया।पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ करने में पता चला कि ट्रक में बियर भरी है।बियर से संबंधित चालक के पास कोई कागजात नहीं होने पर पुलिस ने ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कराया है।पुलिस ने बताया कि ट्रक में हंटर प्रीमियम बियर की 1390 पेटियां है।जिसमें करीब 11 हजार लीटर बियर हैं।जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई हैं।अवैध बियर की पेटियों से भरा ट्रक रायसेन जिले से शहडोल जाने के लिए निकला था। पुलिस ने वाहन चालक भोपाल निवासी राम सिंह पिता दौलत सिंह चौहान 44 वर्ष और रायसेन के सुल्तानपुर थाना निवासी कमल सिंह पिता मेघराज सिंह 28 वर्ष के विरुद्ध 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। हालांकि जानकारी में उमरियापान पुलिस यह नहीं बता सकी कि शहडोल जा रही ट्रक में भरी बियर किसकी है और किसके पास जा रही थीं।कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अंकित मिश्रा, एएसआई रविशंकर पांडेय,राजकुमार झारिया,सतीश कोष्ठा,राजेंद्र तिवारी, काशीराम मरावी ,प्रधान आरक्षक सत्यदेव सिंह, आरक्षक विकाश गर्ग, अजय तिवारी, अंतर सिंह,जगन्नाथ सिंह, भागीरथ सिंह, संतोष दुबे,देवेंद्र बाजपेयी सहिoत पुलिस स्टॉप का योगदान रहा। इनका कहना है.. एसपी मिथलेश शुक्ला के निर्देशन और एसडीओपी विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर आगामी विधानसभा चुनाव और त्यौहार पर अवैध मादक पदार्थों और शराब की रोकथाम पर अभियान चलाया जा रहा है।रविवार को वाहन चैकिंग के दौरान बियर से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया।आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर दो आरोपियों को न्यायालय पेश किया है।ट्रक में भरी बियर किसकी हैं, इसकी जांच जारी है। -: अंकित मिश्रा,थाना प्रभारी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]