Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेडा से अभिलाषा तिवारी @रामपुर बरेली के खसरा क्रमांक 319 की सीमांकन जांच अधूरी, जीर्ण शीर्ण अवस्था में थी शीट।

कटनी ढीमरखेडा से अभिलाषा तिवारी @रामपुर बरेली के खसरा क्रमांक 319 की सीमांकन जांच अधूरी, जीर्ण शीर्ण अवस्था में थी शीट।

जिला कटनी - ढीमरखेड़ा शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें तहसीलदार के द्वारा स्थगन आदेश जारी करते हुये खसरा नं. 319 में सीमांकन के आदेश जारी किये है। सीमांकन के लिये 7 कर्मचारियों का दल गठन किया गया, जिसमें 6 पटवारी एवं 1 राजस्व निरीक्षक को शामिल किया गया है। ग्राम बरेली भूमि खसरा नम्बर 319 रकवा 3.65 के अंश भाग शासकीय भूमि में रणजीत पटेल के द्वारा विधि विरूद्ध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसका सीमांकन मंगलवार दिनांक 1/4/2025 को 
 आर.पी.के. 1763/आदेश दिनांक 27/3/2025 के अनुपालन में ग्राम बरेली के भूखण्ड क्रमांक 319 रकबा 3.65 हेक्टेयर के सीमांकन हेतु गठित टीम मौके पर उपस्थित हुई। मौके पर उपस्थित पत्रकारगण एवं लोगों द्वारा ग्राम बरेली के लिए नया भूखण्ड की मांग की गई है। पटवारी के पास जो शीट थी वो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। नई शीट उपलब्ध होने के पश्चात ही भूखण्ड का सीमांकन संभव है। खास बात है कि पूर्व में भी उस जगह से तहसीलदार के आदेश से बेजा कब्जा हटाया गया था। कब्जा हटते ही आनन-फानन मौके का फायदा उठाकर रणजीत पटेल ने उसी शासकीय की जगह पर कब्जा कर नवनिर्माण कर मकान बना लिया गया है। आगे देखना होगा जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कहां तक निभा रहे हैं।

इनका कहना 

शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है सीट में कुछ त्रुटी के कारण जिले से सीट मंगाकर अतिशीघ्र सीमांकन किया जायेगा एवं सीमांकन की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी 
तहसीलदार ढीमरखेड़ा 
आशीष अग्रवाल

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]