Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • पाकिस्तानी PM बोले- भारत के फैसले युद्ध भड़काने वाले:इस्लामाबाद में भारतीय हाईकमीशन के बाहर हंगामा, भीड़ ने गेट फांदने की कोशिश की

पाकिस्तानी PM बोले- भारत के फैसले युद्ध भड़काने वाले:इस्लामाबाद में भारतीय हाईकमीशन के बाहर हंगामा, भीड़ ने गेट फांदने की कोशिश की

पहलगाम हमले के बाद भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने को पाकिस्तान ने सही कदम नहीं बताया है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने युद्ध भड़काने वाले फैसले किए और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने नेता बिलावल भुट्टो भी मौजूद थे। पाकिस्तान पंजाब में सिंधु नदी पर नई नहरें बना रहा था, जिसे लेकर सिंध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इस पर शहबाज शरीफ ने कहा कि नई नहरों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी की है। सैनिकों को बंकरों के अंदर से निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना की रावलपिंडी हेडक्वार्टर की 10वीं कोर और सियालकोट में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

उधर, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर भीड़ ने जमकर हंगामा किया, कुछ लोगों ने गेट फांदने की भी कोशिश की और भारत विरोधी नारे लगाए। आरोप लग रहे हैं कि पाकिस्तान ने जानबूझकर भारतीय हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा हटा ली है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]