Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @ देवारण्य योजना के तहत वन समितियों के सदस्यों को अश्वगंधा की खेती पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

कटनी अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @ देवारण्य योजना के तहत वन समितियों के सदस्यों को अश्वगंधा की खेती पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न।


????कटनी  – देवारण्य योजना के तहत गुरुवार को जिला आयुष कार्यालय में जिला स्तरीय वन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की एवं वन समिति के सदस्यों को योजना के उद्देश्य एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता के विषय में आयुष विभाग द्वारा संचालित योजना की रूपरेखा से अवगत कराया। इसके पश्चात जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य अंतर्गत वन समिति के सदस्यों को 'एक जिला एक औषधि योजना के तहत अश्वगंधा की खेती संबंधी प्रशिक्षण प्रदान दिया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया गया और स्थानीय वन समितियों को सशक्त बनाने के महत्व के बारे में बताया गया।

जिला आयुष कार्यालय में उपस्थित वन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रशांत कुमार एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. हेम सिंह द्वारा अश्वगंधा की खेती एवं उसकी बुवाई, सिंचाई, कटाई एवं विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी की गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स ने वन समिति के सदस्यों को अश्वगंधा की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने अश्वगंधा के शारीरिक एवं मानसिक उपयोगों के विषय में वन समिति के सदस्यों द्वारा पूछे गये सभी सवालों के जवाब संतुष्टि पूर्ण तरीके से दिये। अश्वगंधा की खेती से किसान स्वयं को कैसे आर्थिक रूप से मजबूत कर सकता है के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]