Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • विवाहित बेटी की मौत पर जलियां निवासी पिता ने नीमच एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

विवाहित बेटी की मौत पर जलियां निवासी पिता ने नीमच एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

बृजेश कुमार शर्मा @ दिनांक 13- 14 मई 2025 को नीमच जिला मुख्यालय के लखमी गांव की बहू की ससुराल पक्ष के (मृतक का पति राजू उर्फ राजेंद्र पिता मधु लाल धनगर, ससुर मधुलाल, सास गीताबाई , जेठ राकेश, जेठानी रामेश्वरी ) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक रेखा के पीड़ित पिता रमेशचंद्र गांव जलिया तहसील निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़ ने परिजनों के साथ मिलकर नीमच जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। 

पिता ने सुनवाई नही होने पर परिजनों ने साथ दिया ज्ञापन , बघाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप

पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में रमेश चंद्र पिता शंकर लाल गायरी ने बताया कि मेरी बेटी रेखा (मृतक) पति राजू उर्फ राजेंद्र के साथ 2018 में नीमच जिले के लखमी गांव में विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दामाद राजू उर्फ राजेंद्र , ससुर मधुलाल , सासू गीताबाई, जेठ राकेश , जेठानी रामेश्वरी बाई छोटी-छोटी बातों व दहेज को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मेरी बेटी जब भी घर आती तो प्रताड़ना की सारी बातें मुझे बताती मैं हर बार उसे घर नही तोड़ने की राय के साथ समझा- बुझा देता। हद तब हो गई जब दिनांक 13 /5/ 2025 को मेरी पुत्री के साथ ससुराल वालों ने बहुत मारपीट की ओर दिनांक 13/05//2025 को रात्रि में उसे गुप्ता हॉस्पिटल नीमच लाया गया। मुझे इसकी कोई सूचना नहीं दी।  मुझे अगले दिन दिनांक 14 5.2025 को सुबह 10:00 बजे फोन पर सूचना दी गई कि आपकी बेटी का देहांत हो गया है , जिला चिकित्सालय आ जाओ। हॉस्पिटल आकार बेटी को देखा तो उसके गले पर और शरीर पर चोट के निशान थे। व सारे जेवर उतरे हुए थे।  मैंने बेटी के ससुराल वालों से घटना की जानकारी लेना चाही, पर मुझे जानकारी नहीं दी गई। बेटी का ससुराल परिवार अपने घर लखमी  चले गए। बेटी का शव मेरे (पिता के गांव)  जालिया निंबाहेड़ा लाकर अंत्येष्टि की।

बघाना पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने के लगाए आरोप।

 मृतक  रेखा के पिता ने बाघाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं उक्त घटना की शिकायत करने बघाना थाने गया था। जहां पर मेरी शिकायत नहीं ली गई। और कहां गया कि जो आरोप आप लग रहे हैं उनका क्या सबूत है।  मुझे धमकाया गया और झुठी रिपोर्ट  के बदले बंद करने की धमकी दी गई। 
इस घटना की जांच बाघाना थाने पर हेड कांस्टेबल - कैलाश चौधरी , और कांस्टेबल - गिरधारी गायरी द्वारा की जा रही है। गिरधारी गायरी मेरी बेटी के ससुराल परिवार के रिश्तेदारी में लगता है।  जो कि पूरे मामले को दबा रहा है। मेरी पुलिस अधीक्षक महोदय से विनती है कि उक्त घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए। 

इनका कहना -

मामला संज्ञान में आया है , जांच के निर्देश दिए हैं , जो घटना में लिप्त होगा उस परनियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
 - अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक नीमच। 

 

मेरी बच्ची को प्रताड़ित  करने वाले को कानूनन सजा मिले और मुझे न्याय , यही एसपी साहब से विनती है।- रमेशचंद्र गायरी जलीय निंबाहेड़ा , मृतक बेटी का पिता-

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]