Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले में खरीफ के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है , कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैतपुरा में उर्वरक गोदाम सह नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण

जिले में खरीफ के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है , कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैतपुरा में उर्वरक गोदाम सह नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण

किसानों की सुविधा के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को नीमच के समीपस्‍थ विपणन संघ के खाद गोदाम एवं किसानों को नगदी में उर्वरक विक्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और खाद गोदाम सह नगदी उर्वरक विक्रय केंद्र पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, शेड, बैठने की समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने खाद गोदामों को सुविधाजनक बनाने के लिए खाद गोदाम के विक्रय केंद्र के बाहर किसानों की समुचित बैठक व्‍यवस्‍था व छाया के लिए शेड निर्माण, पेयजल की व्‍यवस्‍था व गोदाम की बाउण्‍ड्रीवाल निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार कर, भिजवाने के निर्देश भी गोदाम प्रभारी को दिए।

    कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उर्वरक गोदाम के निरीक्षण दौरान गोदाम की क्षमता, उपलब्‍ध उर्वरक स्‍टाक, नगदी में किसानों को पीओएस मशीन के माध्‍यम से उर्वरक विक्रय की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री बी.एस.अर्गल, डी.एम.ओ.श्री मनीष नागोरे व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

     डीएमओ श्री मनीष नागौरे ने अवगत कराया, कि जेतपुरा गोदाम में उर्वरक भण्‍डारण क्षमता 1200 मीट्रिक टन है। वर्तमान में 800 मिट्रीक टन उर्वरक का भण्‍डारण जेतपुरा गोदाम में है। कलेक्‍टर ने गोदाम में भण्‍डारित उर्वरक स्‍टाक का अवलोकन भी किया।

    निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने जिले में खरीफ 2025 में उर्वरक की मांग, अब तक वितरण, वर्तमान में उपलब्‍धता आदि की जानकारी ली।

     उप संचालक कृषि श्री अर्गल ने अवगत कराया, कि जिले में खरीफ 2025 में कुल 55200 मिट्रीक टन उर्वरक की मांग सम्‍भावित है। इनमें यूरिया 22000 मिट्रीक टन, डीएपी 6000 मिट्रीक टन, ,एमओपी 750 मिट्रीक टन, एनपीकेएस 10450 मिट्रीक टन, एवं एसएसपी 16000 मिट्रीक टन उर्वरक की मांग खरीफ 2025 से में संभावित है। जिले में इस खरीफ सीजन के लिए एक अप्रेल 2025 से अबतक 3930.806 मिट्रीक टन उर्वरक का उठाव हो चुका है। इसमें यूरिया 391 मिट्रीक टन, डीएमपी 59.350 मिट्रीक टन, एमओपी 14.600, एनपीकेएस 53.500 एवं एसएसपी 141.800 मिट्रीक टन उर्वरक का उठाव हो चुका हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]