Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित।


कटनी  – आगामी दीपावली त्यौहार पर 15 दिन की अवधि के हेतु धनतेरस से ग्यारस तक पटाखों की बिक्री हेतु अस्थायी लाइसेंस जारी करने निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

          जारी निर्देश के अनुसार पटाखों की फुटकर बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को ‘एमपी सर्विस पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन करना होगा।

          अपर जिला मजिस्‍ट्रेट द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये कहा गया है कि पटाखों की बिक्री के लिए ऐसे सुरक्षित स्थलों का चयन किया जाए, जो आबादी क्षेत्र से दूर हों। इन स्थलों का चयन संयुक्त रूप से किया जाएगा। चयनित स्थलों का सुरक्षा मानकों के आधार पर एक लेआउट (अभिविन्यास) भी तैयार किया जाय, जिसकी एक प्रति औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी भेजना सुनिश्चित करें। इसके लिए आयुक्‍त नगर निगम सहित सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है।

          पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए, सभी लाइसेंस और विस्फोटक परिसर की अनुमतियां केवल एलएसडीए मॉड्यूल के माध्यम से ही ऑनलाइन जारी की जाएंगी। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को, जारी किए गए लाइसेंस की प्रतियां जिला कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें एलएसडीएम मॉड्यूल में अपलोड किया जा सके।

*पंजीकरण प्रक्रिया*

          लाइसेंस के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रारूप ए. ई. 5 में आवेदन करना होगा। इसके साथ 500 रुपये का बैंक चालान (मद-0070-60-103) संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारी द्वारा जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]