Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा।


कटनी – विधायक बड़वारा धीरेन्‍द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा ने संयुक्‍त रूप से विकासखंड मुख्‍यालय बड़वारा में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरूवार 18 सितंबर को प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह, कार्यपालन यंत्री परियोजना क्रियान्‍वयन इकाई एमके पोनीकर सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

          मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बड़वारा सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) परिसर के मैदान में होने वाली सभा में बड़वारा व रीठी सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में निर्माणाधीन हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग करने और सड़क जीर्णोद्धार आदि कार्य के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सांदीपनि स्‍कूल परिसर में  सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शामिल विभिन्‍न घटकों और पहलुओं से संबंधित विभागों के क्रियाकलापों की 18 सितंबर को लगाई जाने वाली प्रदर्शनी स्‍थल का भी मुआयना किया। कलेक्‍टर तिवारी सहित अन्‍य अधिकारियों ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय के प्रशासकीय भवन और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]