Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से तिवारी @कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा के विकास एवं निर्माण कार्यों की मैदानी हकीकत का लिया जायजा।

कटनी ढीमरखेड़ा से तिवारी @कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा के विकास एवं निर्माण कार्यों की मैदानी हकीकत का लिया जायजा।

कटनी  – कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने गुरूवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्‍होंने क्षेत्र में हो रहे विभिन्‍न निर्माणाधीन कार्यों सहित ढीमरखेड़ा तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम निधि सिंह गोहल भी मौजूद रहीं।

*निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण*

          कलेक्‍टर आशीष तिवारी अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिमरिया और ढीमरखेड़ा में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और  कार्यों को गुणवत्‍तापूर्ण और तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

          कलेक्‍टर तिवारी ने ग्राम पंचायत सिमरिया में करीब 20 लाख रूपये की लागत से अधोसंरचना मद से निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया और गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने के लिये सहायक यंत्री अजय केशरवानी को निर्देशित किया। कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा तहसील कार्यालय परिसर में करीब 1 करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का भी अवलोकन किया। उन्‍होंने मौके पर मौजूद परियोजना क्रियान्‍वयन इकाई के सहायक यंत्री को तय मानकों और ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप एवं फर्निसिंग व पेयजल की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिए।

 *ढीमरखेड़ा के तहसील कार्यालय का निरीक्षण*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ढीमरखेड़ा में तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया और यहां राजस्‍व अधिकारियों को राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल, तहसीलदार द्वय आकांक्षा चौरसिया एवं नितिन पटेल मौजूद रहे। कलेक्‍टर ने तहसील भवन के निर्वाचन कक्ष, कम्‍प्‍यूटर कक्ष एवं न्‍यायालयीन कक्षों का भी निरीक्षण किया और रीडर्स से प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रियात्‍मक जानकारी प्राप्‍त की।

*रपटा कम काजवे स्‍टाप डैम का निरीक्षण*

कलेक्‍टर  तिवारी ने ग्राम भमका मे बेलकुंड नदी पर मनरेगा योजनांतर्गत करीब 90 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन रपटा कम काजवे स्‍टाप डैम का भी अवलोकन किया और इसे शीघ्र पूर्ण करने आरईएस के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटिक को निर्देशित किया।

*कलेक्‍टर ने जताई नाराजगी*

कलेक्‍टर तिवारी ने सिलौड़ी में कस्‍तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सिलौड़ी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर ने उप तहसील सिलौड़ी और आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर एवं प्राथमिक स्‍वास्थ्‍य केन्‍द्र सिलौड़ी का भी अवलोकन किया और यहां फर्श में पानी की सीलन और मिट्टी-रेत पाये जाने पर नाराजगी व्‍यक्त की। उन्होंने उप तहसील कार्यालय के निरीक्षण में न्‍यायालयीन मामलों के प्रकरणों की जानकारी पटवारीवार नहीं मंगाये जाने पर भी नायाब तहसीलदार के प्रति अप्रसन्‍नता व्‍यक्त की।

*कलेक्टर ने भौगोलिक केन्द्र बिंदु करौंदी का किया निरीक्षण*

जिले के ढीमरखेड़ा तहसील स्थित भारत के भौगोलिक केन्द्र बिन्दु करौंदी में ग्राम पंचायत बम्हनी द्वारा पर्यटकों से शुल्क लेकर यहां सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने भौगोलिक केन्द्र बिन्दु का  भ्रमण किया और यहां की महत्ता और नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया।इस दौरान एस डी एम निधि सिंह गोहल, सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा यजुर्वेद कोरी, कार्यपालन यंत्री आर ई एस श्री खटीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

          मौके पर यहां जनसहयोग से रंग-रोगन, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जा रहा था। यहां मौजूद रहे ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर तिवारी को अवगत कराया गया कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा यहां की नक्काशीदार बेल-बूटे युक्त जालियों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जिस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रहीं सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक को समझाईश दी कि वे  पंचायत में प्रस्ताव पारित कर , पर्यटकों से औसत शुल्क लेकर, उस पैसे से यहां सुरक्षा गार्ड रख सकते हैं। कलेक्टर के इस सुझाव पर मौजूद पदाधिकारियों ने अमल की सहमति जताई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]