Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @खुशियों की दास्‍तां।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना बनीं किसान जितेन्द्र हल्दकार के लिए वरदान।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @खुशियों की दास्‍तां।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना बनीं किसान जितेन्द्र हल्दकार के लिए वरदान।

ट्रेक्टर पाकर बदलेगी खेती की तस्वीर। 

कटनी  – विकासखंड ढीमरखेडा के छोटे से गाँव मुरवारी के किसान श्री जितेन्द्र हल्दकार के लिए शुक्रवार का दिन किसी त्योहार से कम नहीं था। उन्हें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत खरीदे गए छोटे ट्रेक्टर की चाबी सौंपी गई, जिससे जल्‍द ही जितेन्‍द्र की दशा बदल जायेगी।

          जितेन्द्र वर्षों से परंपरागत खेती कर रहे थे। उन्‍हें अक्सर कृषि के लिए एक नये ट्रेक्टर की आवश्‍यकता महसूस होती थी। परंतु कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते ट्रैक्‍टर खरीदना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन, उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना ने उनका सपना साकार कर दिया। इस योजना के तहत मिली 1 लाख 80 हजार रूपये की सब्सिडी ने उन्हें वह आत्मविश्वास दिया कि वह एक छोटा ट्रेक्टर खरीदकर अपनी खेती को आधुनिक बना सकते हैं।

          जितेन्द्र हल्दकार कहते हैं, "अब तक छोटे-मोटे कामों के लिए भी हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। यह ट्रेक्टर मेरे लिए सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आत्म-निर्भरता की कुंजी है। अब हम समय पर जुताई और बागवानी के काम कर पाएंगे, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।"

          सहायक संचालक उद्यान श्री संत कुमार त्रिवाठी ने कहा, "यह योजना छोटे किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करती है। जितेन्द्र का उत्साह देखकर हमें खुशी है। हम जिले में जल्द अधिक से अधिक किसानों को मशीनीकरण से जोड़ेंगे।" उन्‍होंने कहा कि जितेन्द्र हल्दकार को नए ट्रेक्टर की चाबी सौंपकर भौतिक सत्यापन पूर्ण किया गया। उन्होंने जितेन्द्र को बधाई दी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]