Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पर रोक की मांग।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पर रोक की मांग।

ढीमरखेड़ा, 10 दिसंबर 2025_  महर्षि आश्रम, कारोदी (तहसील ढीमरखेड़ा) के तहत कार्यरत *एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया* ने आज कलेक्टर, एसडीएम और थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और समाचार माध्यमों पर प्रसारित हो रही *भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाओं* पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
भ्रामक प्रचार का आरोप रजनीश पटेल नामक व्यक्ति आश्रम की गतिविधियों और भूमि‑संबंधी मामलों को लेकर गलत जानकारी फैला रहा है, जिससे संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँच रहा है।
भूमि‑दस्तावेज़17 जनवरी 2006 को ग्राम कारोदी में खसरा नं 628, रकबा 2.83 हेक्टेयर भूमि विधिवत खरीदी गई।
 8 नवंबर 2005 को ग्राम फरसरा मे खसरा नं 174, 175 और 176 की भूमि भी कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदी गई, जिसका रिकॉर्ड राजस्व विभाग में उपलब्ध है।
पूर्व में निराकरण 11 मार्च 2021 को राजस्व विभाग ने रजनीश पटेल की शिकायत को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।
आर्थिक आरोप:रजनीश पटेल पर आरोप है कि वह आश्रम पर *32 लाख* लेकर भूमि विवादों को दबाने का झूठा दावा कर रहा है। फाउंडेशन ने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया।
पारदर्शिता का दावा आश्रम ने कहा कि न तो कोई आर्थिक लेन‑देन हुआ है, न ही किसी गांव की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें
निष्पक्ष जांच कर मामले की स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्तकार्रवाई की जाए।
भ्रामक जानकारी पर रोक सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर फैलाई जा रही झूठी खबरों को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएँ।
सुरक्षा एवं सहयोग* आश्रम की सामाजिक, धार्मिक व जनसेवा गतिविधियों में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रशाशान से सहयोग प्रदान किया जाए।
 एस.आर.एम. फाउंडेशन का बयान
हम पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं और कानून का सम्मान करते हैं। झूठे आरोपों से हमारी सामाजिक व धार्मिक सेवाओं को नुकसान पहुँच रहा है, इसलिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]