Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्‍त, निकासी पर लगी रोक।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्‍त, निकासी पर लगी रोक।

कलेक्‍टर तिवारी के सख्‍त रूख से हुई कार्यवाही, वसूले गये साढ़े 11 लाख रूपये। 

कटनी –  समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही जिले में दलालों, व्‍यापारियों और बिचौलियों के कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य, कृषि एवं उपज मंडी द्वारा गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्‍यापन का सिलसिला शुरू कर संयुक्‍त जांच दल द्वारा अब तक 56 हजार 802 क्विंटल धान जब्‍त कर निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस धान पर मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क और समझौता शुल्‍क को मिलाकर करीब 11 लाख 47 हजार 196 रूपये की राशि व्‍यापारियों व गोदाम संचालकों से वसूली जा चुकी है। इसमें 8 लाख 21 हजार 662 रूपये 5 गुना मंडी शुल्‍क, 1 लाख 64 हजार 334 रूपये निराश्रित शुल्‍क एवं 1 लाख 61 हजार 200 रूपये समझौता शुल्‍क शामिल है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि संयुक्‍त दल द्वारा की गई कार्यवाही में बीते नवंबर माह से अब तक कटनी तहसील के 12 वेयरहाउस एवं 5 वाहनों में 42 हजार 889.05 क्विंटल धान भंडारित पाई गई जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 4 लाख 86 हजार 112 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 3 फर्मो में 1 हजार 902.54 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 46 हजार 560 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

इसी तरह रीठी तहसील में अब तक 4 फर्मो एवं 1 वाहन में कुल 2 हजार 210.2 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 79 हजार 624 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

जबकि बहोरीबंद तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 827.5 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 3 हजार 384 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

वहीं विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 754.08 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 2 लाख 49 हजार 444 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

इसके अलावा स्लीमनाबाद व ढ़ीमरखेड़ा तहसील में अब तक 5 फर्मो में कुल 4 हजार 218.8 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 82 हजार 72 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।

बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के काफी पहले से ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कार्रवाईयां भी की गई हैं। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]