भारतीय डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरु, खाताधारकों को मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ* पिपलिया स्टेशन (निप्र)। भारतीय डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का परिचालन पिपलिया उप संभाग (मंदसौर-नीमच जिले के) अन्तर्गत मंदसौर, नीमच, मल्हारगढ़ व मनासा तहसीलों में आने वाले 81इ डाक घरों (74 शाखा डाकघर व 7 उप डाकघर) में योजना प्रचलन में आ गई हे, आईपीपीबी देश के वित्तीय सेवा उपलब्ध कराने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क होगा। पिपलिया उपसंभाग डाकघर निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया डाकियों व ग्रामीण डाक सेवकों की मदद यह लोगों को उनके घर तक वित्तीय सेवाएं और डिजीटल भुगतान सेवाएं पहंुचाने में सक्षम होगा। यह दूरदराज ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी को वित्तीय सेवा देगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, ग्राहकों, छोटे व्यवसायियों से एक लाख रुपए तक प्रति खाता जमा स्वीकार कर सकते है। खाता खालने का कार्य पूर्णतया पेपरलेस होगा। तिवारी ने आगे बताया आईपीपीबी में दो तरह के खाते (बचत खाता व चालू खाता) खोले जा सकते है। बचत खाता शून्य बैलेंस से एवं चालू खाता एक हजार रुपए से खोला जा सकता है। पोस्टमेन अथवा ग्रामीण डाक सेवक डाक वितरण के समय आईपीपीबी के खाते घर-घर जाकर खोलेंगें व ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे। आईपीपीबी अपने ग्राहकों को एक टोल फ्री नम्बर प्रदान करेगा, जिस पर मिस्ड कॉल देकर ग्राहक अपनी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेगा। तिवारी ने आगे बताया पोस्टमेन व ग्रामीण डाक सेवक को आईपीपीबी खाते खोलने के लिए मोबाइल व थम्ब रिडर प्रदान किया गया है, जिसके माध्यम से पोस्टमेन अथवा ग्रामीण डाक सेवक मौके पर ही चंद मिनटों में खाते खोल देंगे, ग्राहकों को एक क्युआर कार्ड भी देंगे, यह र्का पूर्णतया डिजीटल होगा, खाताधारक के खाते संबंधित जानकारी इस कार्ड में ही होगी, यह कार्ड ही धारक का पासबुक होगा। चंूकि इस कार्ड पर कोई भी सीवीवी नम्बर अथवा कार्ड नम्बर नही होगा, इसलिए डिजीटल फ्राड की कोई संभावना नही है। आईपीपीबी बैंकिंग कार्य के अतिरिक्त थर्ड पार्टी सर्विसेज जैसे कि इंश्युरेंश, म्युचुअल फंड, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, पानी बिल भुगतान, शासन की सब्सिडी का लाभ प्रदान करना आदि सेवाओं का कार्य करेगा। आईपपीबी ग्राहक नेफ्ट, आरटीजीएस व अन्य डिजीटल मनी ट्रांसफर सर्विसेज भी इस्तेमाल कर पाएंगें, खाते को वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में संचालित बचत बैंक व अन्य खातों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिसके लिए वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में संचालित खाताधारकों को अपना मोबाइल व आधार नम्बर पोस्ट ऑफिस में जाकर जुड़वाना होगा। खाताधारक अपना मोबाइल व आधार नम्बर शीघ्र डाकघर में संपर्क कर खातों से लिंक कराएं। तिवारी ने आगे बताया ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 70 प्रतिशत आबादी आज भी वित्तीय व बैंकिंग सुविधाओं से वंचित है तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक निश्चित ही शासन के संपूर्ण वित्तीय समावेश के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा, केन्द्र सरकार की केशलेस इंडिया विजन धरातल पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
भारतीय डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरु, खाताधारकों को मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ*





