Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले पति को 06 माह का कारावास एवं जुर्माना।

आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले पति को 06 माह का कारावास एवं जुर्माना।

नीमच। श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को उसकी आशा कार्यकर्ता पत्नि व पुत्री के साथ मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर कुल 06 माह के कारावास व 1000रू. जुर्माने से दण्डित किया। *जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 03 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 25.04.2016 सुबह के 08ः30 बजे ग्राम-अरनिया कुमार स्थित फरियादीया के घर की है। फरियादीया हंसा आरोपी ओमप्रकाश की पत्नी हैं तथा आहत दिव्या उसकी पुत्री है। घटना दिनांक को आरोपी फोन पर बात करते हुए हंसा के पिता को अपशब्द बोल रहा था, जो उसकी पुत्री आंचल ने सुन लिए, उसने यह बात उसकी माता हंसा व बहन दिव्या को बताई इतने में आरोपी लटठ् लेकर आया और हंसा व दिव्या के साथ मारपीट की। घटना कि रिपोर्ट हंसा ने पुलिस थाना बघाना पर की जिस पर से अपराध क्रंमाक 84/16 धारा 323 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस बघाना द्वारा मॉ-बेटी का मेडिकल कराकर आरोपी से लट्ठ जप्त कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया*। श्री विवेक सोमानी, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में फरियादीया हंसा, आहत दिव्या व चश्मदीद आंचल सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा लट्ठ से मारपीट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी द्वारा निर्दयतापूर्वक लट्ठ से स्वंय की पत्नि व पुत्री से मारपीट की है इसलिए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जावे। *श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता मनोहरलाल माली, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम अरनिया कुमार, थाना बघाना, जिला नीमच को धारा 323 भादवि (मारपीट करना) में पत्नी से मारपीट करने के लिए 03 माह तथा पुत्री से मारपीट करने के लिए 03 माह, इस प्रकार कुल 06 माह के कारावास एव 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। *न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा की गई।*

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]