Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बन्दवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी ।

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बन्दवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी ।

नीमच/मंदसौर। मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंदवार को गुरुवार शाम अज्ञात बाईक सवार ने बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने शाम करीब 7.10 मिनट पर गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था और उसने इतनी करीबी से निशाना साधकर गोली मारी की मौके पर सर पर गोली लगने से श्री बंदवार की मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले ही नहीं आसपास भी फैल गई। फिलहाल मंदसौर की स्थिति तनावपूर्ण है।  जानकारी के अनुसार नप अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे। तभी बीपीएल चौराहे पर बुलेट पर सवार अकेले व्यक्ति ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए इसके पहले हमलावर वहां से भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शार्प शूटर हो सकता है। श्री बंदवार मौके पर ही मौत हो गई और चंद पलों में भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और शव को तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया है। जानकारी जंगल में आग की तरह फैली और चंद पलों में अस्पताल, श्री बंदवार के आवास और घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस लगातार भीड़ को छांटने के साथ तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई है। पुलिस के अनुसार जिले सहित आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के सभी संभव प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]