Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • स्कूल चले गए बच्चे, बाद में आया मैसेज- "आज शीत लहर अवकाश"

स्कूल चले गए बच्चे, बाद में आया मैसेज- "आज शीत लहर अवकाश"

मन्दसौर। मंगलवार को शीत लहर के चलते स्कूली बच्चों की छुट्टी को लेकर बडा असमंजस रहा। इंदौर से लेकर उज्जैन और रतलाम से लेकर नीमच तक छुट्टी घोषित हो गयी। लेकिन मन्दसौर में जिला शिक्षा कार्यालय की उदासीनता के चलते छुट्टी नही घोषित हुई। मीडियाकर्मियों और जवाबदारों के सुझावों की समीक्षा के बाद आज अलसुबह छुट्टी की घोषणा तो हुई लेकिन आदेश पत्र नही होने से असमंजस की स्थिति बन गयी। स्वयं कलेक्टर श्री धनराजू एस ने हमे भी क्लास 1 से 8 की छुट्टी का व्हाट्सएप संदेश दिया, जिसे फॉरवर्ड भी किया, लेकिन सूचना मिलने तक स्कूलों की बसे रवाना हो गयी थी। हैरत की बात तो यह रही कि जिला शिक्षा कार्यालय ने न तो इस संदेश को गंभीरता से लिया और न ही स्कूलों के असमंजस का समाधान किया। यदि जिला शिक्षा अधिकारी तुरंत कलेक्टर सर से बात कर या तो आदेश निकाल देते या स्कूलों को सूचित करवा देते तो यह स्थिति नही बनती।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]