Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • हाथ भट्टी शराब की तस्करी करने वाले आरोपी की जमानत आवेदन खारिज किया गया।

हाथ भट्टी शराब की तस्करी करने वाले आरोपी की जमानत आवेदन खारिज किया गया।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा एक शराब तस्कर का जमानत आवेदन अभियोजन द्वारा विरोध करने पर खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 5 माह पुरानी है। सहा. उपनिरीक्षक श्री चैनसिंह सौलंकी को दैहात भ्रमण भंवरासा फंटे पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चल्दू बांछडा डेरा का विनोद दो केन हाथभट्टी शराब लेकर किसी ट्रक वाले को देने वाला है। सूचना पर पंचान कैलाश व सुनील को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर स्वास्तिक होटल के सामने हाईवे रोड़ पर पहुचे जहॉ बांछड़ा डेरे के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की कैन के साथ खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पिछा करने पर हिमकत अमली से पकड़ा व नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम विनोद पिता घनश्याम बांछडा, निवासी-चल्दू का होना बताया। अधिकारीयों द्वारा उक्त शराब जांच करने पर हाथ भट्टी शराब होना पाया गया। इसके पश्चात् आरोपी से दो प्लास्टिक की कैन जिसमें 34-34 लीटर हाथ भट्टी शराब भरी हुई जिसकी बाजार किमत 3400रू. है। उक्त शराब जप्तकर तथा गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर आरोपी की ओर से न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्रीमति निधि शर्मा, एडीपीओ द्वारा न्यायालय के समक्ष आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का मौखिक विरोध करते हुए तर्क रखे गये कि आरोपी से अवैध शराब जप्त की गयी है तथा जिसको जमानत दी गई तो उसके फरार होने की प्रबल संभावना है। अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा आरोपी विनोद पिता घनश्याम बांछडा, उम्र-42 वर्ष, निवासी-चल्दू का जमानत आवेदन निरस्त कर उसको जेल भेजने का आदेश दिया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]