Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • लोकसभा चुनाव : राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव : राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

राजस्थान में चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में रायशुमारी शुरू हो गई है. बीजेपी ने संगठनात्मक बैठकें शुरू कर दी हैं. कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों से नामांकन मांगना शुरू कर दिया है. जाहिर है लोकसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है और इसके लिए दोनों पार्टियां रणनीति तैयार कर रही हैं. हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव में भले ही कांग्रेस की सरकार बनी हो लेकिन यह कोई एकतरफा जीत नहीं थी. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में सिर्फ 1.5 लाख वोटों का अंतर रहा. कांग्रेस 200 मेंबरों वाली विधानसभा में मुश्किल से 100 का आंकड़ा छू पाई है. लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के लिए कांटे की टक्कर है और यह मुकाबला दिलचस्प रहेगा. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बामुश्किल 100 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए नई रणनीति बनाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस किसान और युवा मतदाताओं पर अपना फोकस रखेगी. राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि "राज्य सरकार किसानों की ऋण माफी से लेकर नौजवानों को रोजगार भत्ता देने तक के मामले में मैनिफेस्टो को इम्प्लीमेंट कर रही है. जनता में अच्छा प्रभाव पड़ रहा है. चुनाव बहुत दूर नहीं है, हम तैयार हैं." दूसरी तरफ बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद उम्मीद नहीं छोड़ी है, क्योंकि वोट शेयर में इस बार दोनों पार्टियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं रहा है. कांग्रेस को 39.3 % वोट हासिल हुआ है तो बीजेपी उससे कुछ ही अंकों से पीछे है. उसे इस चुनाव में 38.8 % वोट मिले हैं. चुनाव में सिर्फ दो महीने बचे हैं और राजस्थान में दोनों पार्टियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है अच्छे मजबूत प्रत्याशियों की खोज. कांग्रेस ने सभी अच्छे उम्मीदवारों को विधानसभा का चुनाव लड़वा दिया. वह अब इन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाकर विधानसभा में मुश्किल से मिले बहुमत को नहीं गवाना चाहती. दूसरी ओर बीजेपी, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान का सभी 25 सीटें जीती थीं, के लिए फिर से सभी सीटें हासिल करना मुश्किल होगा.

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]