Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • शिवसेना ने आतंकवाद की शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन। 14 फरवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग करी।

शिवसेना ने आतंकवाद की शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन। 14 फरवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग करी।

हरीश जटिया की रिपोर्ट@ प्रतापगढ़। पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ के जवानों की शहादत से पूरा देश हतप्रभ है। आतंकवादी घटना से खासकर देश का युवा आक्रोशित नजर आ रहा है। युवाओं के दिलों में जहाँ शहीद हुए देश के वीर जवानों एवं उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति है तो दूसरी ओर आतंकवादियों और उनकी पनाहगार बना पाकिस्तान के खिलाफ जमकर आक्रोश भी साफ़ देखा जा सकता है। इसी का परिणाम है कि आज देशभर में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है तथा पुतले दहन किये जा रहे हैं और सरकार से खून के बदले खून की माँग की जा रही है। शिवसेना जिला मिडीया प्रभारी हरीश जटिया ने बताया की प्रतापगढ़ शिवसेना जिला प्रमुख अजय सिंह आंजना मेवाड़ उप प्रमुख दशरथ सिंह गुर्जर व युवा सेना जिला प्रमुख मनीष माली के नेतृत्व में प्रतापगढ़ शिवसेना के आह्वान पर दोपहर 1 बजे नगर परिषद स्थित गांधी चोराहै पर सैंकड़ो की संख्या में शिवसेना व युवा सेना ने एकत्रित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मार्च निकाला तथा आतंकवाद और पाकिस्तान का लात घूँसे और चप्पल मारते हुए पुतला फूँका। इससे पूर्व सभी शिवसेना कार्यकर्त्ता ने शहीद हुए सभी जवानों को दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शहीद जवानों के परिजनों को दुःख की घड़ी में साहस प्रदान करने की कामना की इस अवसर पर जिला मिडीया प्रभारी हरीश जटिया शिवसेना जिला प्रमुख अजय सिंह आंजना युवा सेना जिला प्रमुख मनीष माली मेवाड़ उप प्रमुख दशरथ सिंह गुर्जर नगर मिडीया प्रभारी विपिन राव मनोहर आंजना आशीष मेनारिया विनोद मालवीय ईश्वर शर्मा धमोत्तर ईश्वर साहु राहुल आंजना ईश्वर कहार सुरेश लबाना संजय चौहान मनोहर चौहान सुनिल माली चिन्टु पालीवाल मुकेश बारोलिया देवेंद्र जाट प्रदीप राठौर बब्लु माली राकेश माली हितेश मेवाडा अर्जुन माली मांगीलाल मीणा जगदीश आंजना श्याम पंडित कपिल मदन मीणा विजय मीणा शिवसेना सहित सैंकड़ो शिवसैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]