Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ग्राम चलो जन संवाद अभियान के तहत एसपी पहुचे ग्रामीणों के बीच।

ग्राम चलो जन संवाद अभियान के तहत एसपी पहुचे ग्रामीणों के बीच।

महेंद्र भटनागर कंजार्डा @ आज ग्राम चलो जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर मंगलवार को मनासा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कंजार्डा के ग्रामीणों के बीच पहुचे ओर कहा कि अपने बच्चो को संस्कार वान बनाये ऐसी शिक्षा दे और छोटे छोटे झगडो को आपस मे बैठ कर सुलझाने का सुझाव दिया साथ ही अपनी परेशानी से मुझे अवगत करावे ओर सुझाव दे कि पुलिस से जनता डरे नही । इस अवसर पर हेमन्त भंडारी ने कहा कि पुलिस कोई भी प्रकरण बनाये पहले उस की जांच हो उसके बाद ही उन पर कार्यवाही हो जिससे की कोई निर्दोष न फसे । नानालाल भील ने कहा कि पुलिस को देख हर कोई डरता है यदि आदिवासी इलाके में पुलिस पहुँच जाय तो वहाँ के लोग घर से बहार ही नही निकलते है लेकिन पूर्व के जिला पुलिस अधीक्षक जब गांव में आये और ग्रमीणों से चर्चा की तो लोगो का डर कुछ हद तक कम हुआ है । आज वही पहल आपने की हम ग्रामीण आप को हमारे बीच पाकर धन्य हो गए । एसडीओपी ने नवागत चौकी प्रभारी से ग्रामीणों को अवगत करवाया और साथ ही पुलिस का सहयोग करने की अपील की । इस अवसर पर मनासा एसडीओपी आरसी बाखर टीआई किशोर पाटनीवाल पुलिस चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान पूर्व प्रभारी आरएस सिसोसिया ओर जिलापंचायत उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल प्रकाश धाकड़ सरपंच चौकड़ी प्रेमचंद धाकड़ पलासिया सरपंच सुरेन्द्र मेहता हिम्मत बंबोरिया रामलाल मण्डलोई बड़ी संख्या में चौकड़ी धाकड़खेड़ी पलासिया खेडली बरखेड़ा कंजार्डा के ग्रामीण उपस्थित थे ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]