Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीले रंग का बर्फ अखाद्य है। इसका उपयोग खाद्य सामग्री निर्माण में नहीं करें खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश।

नीले रंग का बर्फ अखाद्य है। इसका उपयोग खाद्य सामग्री निर्माण में नहीं करें खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश।

गर्मी के मौसम में गन्ने के रस का उपयोग आमजन करने लगते हैं इसी तारतम्य में। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला नीमच के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी द्वारा सीआरपीएफ रोड स्थित गन्ने के रस निर्माण की चरकीयों का *आकस्मिक* निरीक्षण किया निरीक्षण में खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के नियम एवं विनियम का पालन करने के निर्देश दिए की वह गन्ने के रस के निर्माण में अखाद्य बर्फ जो की नीले रंग का होता है का उपयोग नहीं करें एवं रस निर्माण में उपयोग किए जाने वाले गन्ने को पूरी तरह साफ स्वच्छ करने के बाद ही उपयोग करें एवं चरखी को रस निर्माण के तुरंत बाद स्वच्छ पानी से साफ कर रखें कोई भी खाद्य सामग्री खुले में रखकर विक्रय नहीं करें नियमानुसार खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही खाद्य व्यवसाय प्रारंभ करें बिना रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार करते पाया जाने पर दो लाख रुपए तक की पेनल्टी एवं बिना अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर 6 माह तक की सजा एवं 5 लाख रु तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है। कोई भी विक्रेता द्वारा उक्त निर्देशों का नही करने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी । निरीक्षण के दौरान गन्ने का रस विक्रेताओं से मौके पर बर्फ को नष्ट भी कराया गया गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए फलों के रस एवं अन्य मौसमी खाद्य निर्माण करने वाले जिले के समस्त विक्रेताओं का सतत निरीक्षण किया जाएगा निरीक्षण में उक्त कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई होगी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]