Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • उधार के रूपये मांगकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को सजा एवं जुर्माना।

उधार के रूपये मांगकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को सजा एवं जुर्माना।

नीमच। श्री सदाशिव दाँगोड़े, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को उधार के रूपये चुकाने के विवाद के कारण महिला के साथ मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर न्यायालय उठने तक के कारावास व 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादीया गीता एकता कॉलोनी, नीमच रहती हैं। दिनांक 21.07.2016 को रात्रि के लगभग 09:45 बजे आरोपी रोहित फरियादीया के घर आया और उसने फरियादीया को उधार दिये 2,000रू. लोटाने को कहा, तब फरियादीया ने कहा कि इस संबंध में उसके पति से बात करना। इस बात पर आरोपी ने आक्रोशित होकर फरियादीया को थप्पड़ मारे, जिससे वह नीचे गिर गई और उसके दोनो हाथ के हथेलियो पर चोट आयी और खून निकलने लगा। इतने में फरियादीया की माता कमलाबाई व भाई राहुल ने आकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहा से चला गया। फरियादीया ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 318/16, धारा 323 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस बघाना द्वारा फरियादीया का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किये गये। श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से फरियादीया, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर आरोपी द्वारा फरियादीया के साथ मारपीट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री सदाशिव दाँगोड़े, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी रोहित पिता शंकरलाल भाट, उम्र-24 वर्ष, निवासी एकता कॉलोनी, बघाना, जिला नीमच को धारा 323 भादवि (मारपीट करना) में न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]