Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बोलेरो से मोटरसाईकल को टक्कर मारकर दो की मृत्यु कारित करने वाले लापरवाह चालक को 02 वर्ष का कारावास व जुर्माना।

बोलेरो से मोटरसाईकल को टक्कर मारकर दो की मृत्यु कारित करने वाले लापरवाह चालक को 02 वर्ष का कारावास व जुर्माना।

नीमच। श्री नरेन्द्र कुमार भंडारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा तेजगती से लापरवाहीपूर्वक बोलेरो चलाकर मोटरसाईकल को टक्कर मारकर दो की मृत्यु कारित करने वाले लापरवाह चालक को 02 वर्ष के कारावास एवं 2500 रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 02.12.2012 की हैं। विक्रमसिंह, उसकी पत्नी पवनकुंवर तथा बलवंतसिंह नीमच-मंदसौर हाईवे रोड़ पर मोटरसाईकल जा रहे थे, मोटरसाईकल बलवंतसिंह चला रहा था, जैसे ही वह आर.बी.एस. कॉलेज के पास पहुंचे तभी एक बोलेरो चालक ने बोलेरो को तेजगति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बलवंतसिंह की मोटरसाईकल को टक्कर मार दी जिस कारण तीनों नीचे गीर गये और गंभीर चोट आने के कारण ईलाज के दौरान पवनकुंवर व बलवंतसिंह की मृत्यु हो गई तथा विक्रमसिंह को साधारण चोट आई। टक्कर के बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी छोड़ कर भाग गया तथा चश्मदीद मोहनसिंह ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना जीरन पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 243/12, धारा 279, 337, 304ए भा.द.वि. के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान अरोपी को गिरफ्तार कर, शेंष विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। श्री विपीन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में चश्मदीद साक्षी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर तर्क दिया कि लापरवाह बोलेरो चालक के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं, इसलिए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जावें। *श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपी आरोपी अली बोहरा पिता हकिमउद्दीन बोहरा, उम्र 33 निवासी हॉस्पिटल रोड़ नारायण मार्ग वार्ड नं. 15, ताल, जिला रतलाम को धारा 304ए, 337, 279 भादवि (लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर मृत्यु कारित करना व घायल करना) में कुल 02 वर्ष का सश्रम कारावास व 2500 रू0 जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी श्री विपीन मण्डलोई, ए.डी.पी.ओ. द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]