Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • PNB Scam के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन कोर्ट में जमानत पर सुनवाई आज

PNB Scam के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन कोर्ट में जमानत पर सुनवाई आज

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत बुधवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी व मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी नीरव ने तीसरी बार जमानत के लिए अपील की है। लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में चीफ मजिस्ट्रेट एमा अर्बुथनोट नीरव की जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगी। यह स्पष्ट नहीं है कि नीरव मोदी को कोर्ट में पेश किया जाएगा या जेल से ही वीडियोलिंक के जरिए उसकी पेशी होगी। मार्च में हुई गिरफ्तारी के बाद से ही 48 वर्षीय भगोड़ा कारोबारी दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कार्यवाही में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के प्रवक्ता ने कहा कि नीरव मोदी निचली अदालत में दो बार जमानत याचिका दे चुका है। अगर वह कोर्ट को यह समझाने में सफल रहता है कि पहले की तुलना में हालात बदल गए हैं तभी वह तीसरी और आखिरी बार जमानत के लिए याचिका दायर कर सकता है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]