Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कमरे में बंद करके 14 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 09 वर्ष का सश्रम कारावास।

कमरे में बंद करके 14 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 09 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा एक आरोपी को 14 वर्ष की नाबालिग बालिका को कमरे बंद करके छेड़छाड़ करने के आरोप का दोषी पाकर 09 वर्ष 04 माह के सश्रम कारावास एवं कुल 1,500रू. के जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 01 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 29.01.2018 दिन के 3ः30 बजे ग्राम भाटखेड़ी की है। पीड़िता 14 वर्ष की अव्यस्क बालिका है। घटना दिनांक को वह कबड्डी देखने जा रही थी तो आरोपी ने उसे बुलाकर 5 रूपये देकर बिस्कीट लेकर उसके घर आने को कहा। जब पीड़िता बिस्कीट लेकर आरोपी के घर देने गयी तो आरोपी ने पीडिता को बहाने से उसके घर के अंदर बुला लिया और दरवाजा अंदर से बंद करके बुरी नियत से पीडिता के कपड़े उतारकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा, इसी दौरान पीडिता बुआ के लडके ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने पीडिता को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और उसके बुआ के लडके को कहा कि पीडिता यहा नही है और घर का दरवाजा बाहर से बंद करकर वहा से चला गया। शंका होने पर लगभग 1 घण्टे बाद पीडिता के पिता व काका ने आरोपी के घर का दरवाजा खुलवाया तो पीडिता वहा मिली और उसने उसके साथ हुई घटना बतायी। पीडिता के साथ हुई घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना मनासा में लिखाई, जिस पर से अपराध क्रमांक 32/18, धारा 354(ख), 506, 342 भादवि तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस मनासा द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराकर एवं उसके उम्र संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। श्री जगदीश चौहान, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा अभियोजन की ओर से 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता, उसके पिता-काका, पीडिता को नाबालिक प्रमाणित करने के लिए स्कॉलर रजिस्टर प्रस्तुत करने वाले अध्यापक सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर आरोपी के विरूद्ध अव्यस्क बालिका को जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद करकर उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर दण्ड के प्रश्न पर तर्क रखा गया कि आरोपी द्वारा 14 वर्षीय पीडिता को कमरे में बंद करकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई हैं, इसलिए उदाहरण स्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री अखिलेश कुमार धाकड़, अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता शांतिनाथ नाथबाबा, उम्र-23 वर्ष, निवासी-ग्राम भाटखेड़ी, तहसील व थाना-मनासा, जिला-नीमच को धारा 354(ख) भादवि में 04 वर्ष का सश्रम कारावास व 500रू. जुर्माना, धारा 342 भादवि में 04 माह का सश्रम कारावास व 200रू. जुर्माना, धारा 506(2) भादवि में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 300रू. जुर्माना तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में 04 वर्ष के सश्रम कारावास व 500रू. जुर्माना, इस प्रकार आरोपी को कुल 09 वर्ष 4 माह के सश्रम कारावास व 1,500रू. जुर्माने से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री जगदीश चौहान, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]