Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बारिश में छत टपकने की मुसीबत से निजात मिली प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्‍का मकान पाकर काले खॉ का परिवार खुश हुआ

बारिश में छत टपकने की मुसीबत से निजात मिली प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्‍का मकान पाकर काले खॉ का परिवार खुश हुआ

नीमच 16 जुलाई 2018, शहरी क्षेत्र नीमच सिटी जामा मजिस्‍द की गली के वार्ड नम्‍बर-6 निवासी काले खॉ वल्‍द रज्‍जब खॉ शादी ब्‍याह में बाजे गाजे का कार्य करते थे। अस्‍थाई बेण्‍ड-बाजे के काम में इतनी मजदुरी नही होती थी, कि वे अपना कच्‍चा मकान पक्‍का बनवा सकें। उनका कहना है, वे सौचते थे, कि काश हमारा अपना मकान भी पक्‍का बना होता, तो बच्‍चे बा‍रिश में परेशानी नही उठाते। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीमच शहरी क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल कर, उन्‍हे 2.50 लाख रूपये की मदद मिली। उस राशि से काले खॉ ने भी अपने कच्‍चे मकान की जगह अब पक्‍का मकान बनवा लिया है। काले खॉ के पक्‍के मकान का ख्‍वाब पूरा किया प्रधानमंत्री आवास योजना ने। अब काले खा भी अपने परिवार के साथ पक्‍के मकान में रह रहे है। साथ ही घर में पक्‍का शौचालय भी बन गया है। इससे परिवारजनों को खुले में शौच जाने की मजबूरी से भी निजात मिल गई है। वहीं बरसात में छत से पानी टपकने की फ्रिक भी दूर हो गई है। उल्‍लेखनीय है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्‍के मकानों की सुविधा मिली है। शनिवार को नीमच सिटी निवासी काले खॉ की खुशी चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। बेहद खुश पूरा परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना खुद का मकान पाकर प्रधानमंत्री जी को खूब दुआएं देता नजर आ रहा था। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर गरीब, मजबूर, कच्‍चे मकानों में जिन्‍दगी गुजराने वालों की फ्रिक कर, उन्‍हे अपनी खुद के पक्‍के मकान की छत दिलवाई है। काले खॉ का पूरा परिवार दुवाओं के साथ्‍ा-साथ प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा कर रहा है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]