Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मन्दसौर के लालाओं ने पत्रकार को दी धमकी, पत्रकारों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

मन्दसौर के लालाओं ने पत्रकार को दी धमकी, पत्रकारों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

नीमच। विगत रात्रि जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडाचूरा तस्करी के मामले में आरक्षक जितेंद्र जगावत को तस्करों ने चाकू मारा था। जिसमें आरक्षक को गंभीर चोंट आई। इस मामले में पत्रकार महेश जैन ने पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर खबर प्रदर्शित की थी। इस खबर से बौखला कर विगत रात्रि में महेश जैन के मोबाइल नंबर 9074002237 पर मोबाइल नंबर 9636827903 से फोन आया और खबर प्रकाशित करने को लेकर गोली मारने व जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वह मंदसौर से लाला बात कर रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नीमच जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इसलिए पत्रकार एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी राकेश कुमार सगर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी राकेश कुमार सगर ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए जीरन पुलिस की संदिग्ध कार्यवाही की जांच सीएसपी को सौंप दी एवं पत्रकारों के आवेदन पर एडिशनल एसपी को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। श्याम गुर्जर ने बताया कि पत्रकारिता को दबाने के लिए जिस प्रकार फोन लगाकर पत्रकार महेश जैन को धमकी दी गई है, वह निदनीय है। पत्रकार ज्ञापन सौंपते हुए मांग करते है कि जल्द से जल्द पूरे मामले का पुलिस खुलासा करें तथा आरोपी की गिरफ्तारी करें। यह थे उपस्थित:- इस मौके पर श्याम गुर्जर, भारत सोलंकी, हरीश जी अहीर, कपिल सिंह चौहान, पंकज श्रीवास्तव, युगल बैरागी, दिनेश नलवाया, पंकज मलिक, मुस्ताक अली शाह, भगत वर्मा, मूलचंद खिंची, नरेंद्र गहलोत, जीवन कोशिक, हेमंत भंडारी, अविनाश जाजपुरा, प्रितेश सारंडा, मनीष बागड़ी, नारायण सोमानी, मनोज मीणा, सुनील भट्ट, रूपेश शक्तावत, गोपाल मेहरा, महेश जैन, जसवंत पुरोहित, मुकेश जी, राकेश गुर्जर, पंकज मेनारिया, महेंद्र उपाध्याय, विकास राव, तबरेज खान, राहुल मेघवाल सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]