Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ट्रेलर में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते राजस्थान निवासी 02 तस्कर गिरफ्तार, 12 क्विंटल अवैध डोडाचुरा बरामद।

ट्रेलर में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते राजस्थान निवासी 02 तस्कर गिरफ्तार, 12 क्विंटल अवैध डोडाचुरा बरामद।

नीमच। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करतें हुए फोरलाईन हाईवे रोड पर एक ट्रेलर क्रमांक आर जे 09 जीए 8955 के चालक कालुसिंह रावत पिता रामस्वरूप रावत ग्राम जलखेडा थाना मसुदा जिला अजमेर एंव इसके साथी सेटासिंह पिता छोटेसिंह रावत निवासी सदर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे वाले उक्त ट्रेलर सें करीब 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया गया। दोनो आरोपी दलौदा सें भिवाणी हरियाणा के लिए 37 टन लोहे का सरिया लेकर जाते हुए मनासा के पास ग्राम बनी से उक्त सलियो के उपर डोडाचुरा भरकर काले त्रिपाल सें ढंककर रस्सी सें बांधकर हरियाणा के झज्जर जिले में देने जा रहे थे।आरोपियों कालुसिंह रावत पिता रामस्वरूप रावत ग्राम जलखेडा थाना मसुदा जिला अजमेर एंव इसके साथी सेटासिंह पिता छोटेसिंह रावत निवासी सदर के विरूद्व थाना नीमच सिटी पर प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर डोडाचुरा स्त्रोतों के संबंध में पुछताछ जारी है। सराहानीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही मे सउनि आर एस सिसौदिया ,प्रआर गोपाल सोनी,प्रआर नीरज प्रधान,आर अजीत कुमावत,प्रआर प्रदीप टोप्पो ,आर रतन भारतीय एवं पुलिस थाना नीमच सिटी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]