Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मासूम ट्विंकल की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

मासूम ट्विंकल की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

लोकेन्द्र फ़तनानी नीमच। ढाई साल की एक मासूम सी बिटिया जिसे महज 10 हजार रुपये के लिए वहशियों ने मार डाला। जब शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला तो लोगों की रूह कांप गई। अलीगढ़ में हुई इस घटना का जिक्र पूरे देश में हो रहा है। देश के कौने कौन में मासूम के समर्थन में अपराधियों के विरोध में प्रदर्शन कर श्रद्धांजलियां दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनाँक- 08 जून, शनिवार शाम 6.30 बजे स्थानीय शहीद हैमु कालानी चौराहा नीमच पर सिन्धु सेना व आमजन द्वारा प्रदर्शन के साथ आरोपियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विगत दिनों अलीगढ के टप्पल इलाका निवासी बनवारीलाल शर्मा की ढाई वर्षीय नन्ही सी मासूम बालिका ट्विंकल शर्मा के साथ जाहिद, असलम व उसके साथियों ने बर्बरता पूर्वक हाथ अंग से अलग कर दिया व पैर तोड़ दिया, मासुम की आँखें व शरीर के अन्य अंग भी निकाल लिए गये और हत्या उपरांत पहचान छुपाने की बदनियत से मासूम पर तेज़ाब डालकर जलाया गया..!! इसके विरोध में आज शनिवार शाम "सिन्धु सेना" एवं "सर्व हिन्दू समाज" द्वारा स्थानीय सिन्धी कालोनी स्थित शहीद हेमू कालानी चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते मासुम ट्विंकल की तस्वीर के समक्ष मोमबतियां जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं अपने-अपने विचार व्यक्त कर घटना की कड़ी निंदा करते की। इस अवसर पर पूज्य सिन्धी समाज के अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा (मेडिकल), सचिव चन्द्रप्रकाश "चन्दू" तलरेजा, सिन्धु सेना के प्रदेश महामंत्री लोकेन्द्र फ़तनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मोटवानी,नीमच जिलाध्यक्ष गजेन्द्र चांवला, शीतल मन्थरानी, ओमप्रकाश सचदेवा, सिन्धु सेना महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमानी, अरुणा तलरेजा, गौदावरी-राजेश लालवानी,मीनू लालवानी, अशोक मालानी, मुरलीधर प्रेमानी, सकल पंजाबी समाज से मुकेश कालरा, सकल ब्राम्हण समाज से नीरज पंत, सकल स्वर्णकार समाज से डॉ. राकेश वर्मा, माहेश्वरी समाज से संजय बाहेती आदि बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। *क्या था पूरा मामला?* वारदात अलीगढ़ के टप्पल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित जाहिद से बच्ची के परिवार ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इनमें से 10 हजार बकाया थे, पैसे नहीं देने पर 28 मई को जाहिद की बच्ची के दादा से कहासुनी हुई। इसके बाद 30 मई को जाहिद ने बच्ची को अगवा किया और उसकी हत्या कर साथी असलम की मदद से शव को ठिकाने लगाया। परिवार को बच्ची का शव 2 जून को घर के पास क्षत-विक्षत हालत में कूड़े के ढेर में मिला था। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे एक महिला सहित 4दरिंदे पुलिस की गिरफ्त में है। *(असलम के खिलाफ दर्ज है अपनी बेटी से दुष्कर्म का केस)* *अपनी बेटी से रेप का मुकदमा भी दर्ज-* कस्बा टप्पल में हुई ढाई साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के आरोप में जेल भेजा गया असलम काफी शातिर किस्म का अपराधी रहा है। उसने दिल्ली सहित अपने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके चलते उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। असलम के खिलाफ दिल्ली के गोकुल पुरी थाना क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण का केस दर्ज है, बाद में यह बच्चा असलम के पास ही बरामद किया गया था। इसके अलावा टप्पल थाने में ही उसके खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और यूपी गुंडा ऐक्ट के तहत तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]