Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • तेजगति से लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर बस को टक्कर मारने वाले चालक को 7 दिन का कारावास।

तेजगति से लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर बस को टक्कर मारने वाले चालक को 7 दिन का कारावास।

नीमच। श्री सोनू जैन, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा तेजगती से लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर बस को टक्कर मारकर, बस के ड्रायवर को घायल करने वाले चालक को 7 दिन का कारावास एवं 2,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 19 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 31.05.2000 को शाम के करीब 4ः45 बजे नयागांव टोलटेक्स के सामने, नयागांव की हैं। फरियादी ड्रायवर उंकारसिंह बस को लेकर निम्बाहेड़ा से नीमच की तरफ आ रहा था। नयागांव सीमा के अंदर टोलटेक्स के पहले सामने की तरफ से टैंकर आर.जे. 27-4980 का चालक टैंकर को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और बस के सामने ड्राइवर साईड पर टक्कर मारी, जिससे बस ड्रायवर का पैर फ्रैंक्चर हो गया। टैंकर का ड्राईवर टैंकर छोडकर भाग गया। बस की सावरियो को दुसरी बस में रवाना करने के बाद फरियादी रिपोर्ट कराने के लिए नयागांव चोकी पर गया, जिस पर से असल कायमी थाना जावद पर अपराध क्रमांक 159/2000, धारा 279, 338 भादवि पर की गयी। जावद पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल का मौका नक्शा बनाया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर व वाहन को जप्त कर, शेंष विवेचना पूर्ण कर चालान जावद न्यायालय में प्रस्तुत किया। श्री रमेश नावड़े, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में फरियादी व चश्मदीद साक्षी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री सोनू जैन, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा आरोपी मांगीदास पिता नाथूदास वैष्णव, उम्र 46 वर्ष, निवासी लिंबावास, थाना खेरोदा, जिला उदयपुर (राजस्थान) को धारा 338 भादवि (लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुॅचाना) में 7 दिन के सश्रम कारावास व 2,000रू. जुर्माने से दण्डित किया तथा साथ ही आहत को 2,000रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी पारित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री रमेश नावड़े, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]