Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिले के किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु तीन दिवस में पटवारी को आवेदन करे- श्री गंगवार कलेक्‍टर श्री गंगवार ने किया किसानों से आव्‍हान

जिले के किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु तीन दिवस में पटवारी को आवेदन करे- श्री गंगवार कलेक्‍टर श्री गंगवार ने किया किसानों से आव्‍हान

नीमच 21 जून 2019,प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत जिले में पटवारियों द्वारा किसानों से निर्धारित प्रारूप में जानकारी एकत्रित की जाकर, ऑनलाईन इन्‍ट्री की जा रही है। कलेक्‍टर श्री अजयसिह गंगवार ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है, कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी को तीन दिन में निर्धारित प्रारूप में स्‍व सत्‍यापित स्‍वघोषणा फार्म भरकर, आवश्‍यक दस्‍तावेजों के साथ तीन दिन में उपलब्‍ध कराये। कलेक्‍टर श्री गंगवार ने किसानों से आग्रह किया है, कि पटवारियों द्वारा किसानों से आगामी तीन दिवस तक प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत जानकारी का पत्रक भरवाकर संकलित किया जा रहा है। किसान अपना खातेदार का नाम, पिता का नाम, निवास पता, जाति, वर्ग, आधार नम्‍बर, मोबाईल नम्‍बर समग्र आईडी, किसान परिवार की एस.एम.एस.आईडी, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, बैंक खाता संख्‍या, धारित भूमि की जानकारी, परिवार के सदस्‍यों का विवरण आदि की जानकारी निर्धारित प्रारूप में पटवारी को तीन दिवस में उपलब्‍ध करवाकर, इस योजना का लाभ उठा सकते है। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान‍ निधि योजना के तहत 6 हजार रूपये वाषि‍र्क का लाभ प्राप्‍त करने के लिए कृषकों को आवेदन पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड की फोटोकापी, बैंक खाते पासबुक की फोटोकापी, ऋण पुस्तिका, बी-1, पावती की फोटोकापी, एवं सहमति पत्र के साथ पटवारी को उक्‍त दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराना अनिवार्य है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]