Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • दिवार गिराने की बात को लेकर होमगार्ड, उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपीयों को जुर्माने का दण्डादेश।

दिवार गिराने की बात को लेकर होमगार्ड, उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपीयों को जुर्माने का दण्डादेश।

मनासा। श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा तीन आरोपीयों को एकमत होकर होमगार्ड, उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर 2100-2100रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 05 वर्ष पूर्व दिनांक 27.12.2014 को सुबह 9ः30 बजे फरियादी कालुराम के घर के पास ग्राम साण्डिया, तहसील मनासा की हैं। फरियादी कालुराम सवेरे घर से बाहर निकला तभी उसका पुत्र विष्णु, पड़ोसी विष्णु से बोला कि तुम मकान बना रहे हो तो हमारी दिवाल क्यो गिराई। इतने में आरोपीगण निर्भयराम, सूरजमल व दशरथ आ गये और फरियादी व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे, जब फरियादी की पत्नी विद्याबाई बीच-बचाव करने आयी तो आरोपीगण ने उसके साथ भी मारपीट कर चले गये। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना मनासा पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 660/14, धारा 323/34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर आहतगणो का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना उपरांत चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री अरविंद सिंह, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहतगण, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपीगण (1) निर्भयराम उर्फ अशोक पिता प्रभूलाल पुरोहित, उम्र 38 वर्ष, (2) सूरजमल पिता प्रभूलाल पुरोहित, उम्र-27 वर्ष तथा (3) दशरथ पिता प्रभुलाल पुरोहित, उम्र 25 वर्ष, तीनो निवासी ग्राम साण्डिया, थाना मनासा, जिला नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में कुल 2100-2100 रूपये जुर्माने से दण्डित किया तथा साथ ही तीनो आहतगण को 700-700रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]